Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल

 

अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि दो माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा

अम्बाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरणों में

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Mar 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी से विधायक श्री अनिल विज ने आज दोपहर अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम में पुन: प्रारंभ हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। श्री विज ने निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी हासिल की। 

अधिकारियों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि फुटबाल स्टेडियम में निर्माण कार्य को दो माह में पूरा कर लिया जाएगा और अब कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के ऊपरी बड़े ढांचे को पूरा किया जा रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत अंत में एथलेटिक ट्रैक की ट्रफ को बिछाया जाएगा।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को फुटबाल स्टेडियम में शेष बचे अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दर्शकों के बैठने की सुविधा, स्टेडियम में लगाई जाने वाली शीट्स एवं अन्य जानकारियां ली। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल के अलावा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में करोड़ों रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम तैयार हो रहा है। फुटबाल मैदान में पॉलीग्रास लगाई जा चुकी है। फुटबाल मैदान में रात को भी फुटबाल मुकाबले होंगे जिसके लिए यहां फल्ड लाइटस का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा, मैदान में कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए अलग से चेंज रूम बनाए गए हैं, वीआईपी के लिए अलग से बैठने की सुविधा है जबकि मीडिया के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD