Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैं स्टोरीटेलिंग की शक्ति में विश्वास करती हूं- नरगिस फाखरी

Nargis Fakhri, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 22 Mar 2024

Last updated on: Mar 22, 2024, 00:00 IST

नरगिस फाखरी की फिल्मोग्राफी पर एक नजर डालने पर आपको पता चल जाएगा कि कैसे एक्ट्रेस ने इतने कम समय में अपनी वर्सेटिलिटी साबित की है। ड्रामा से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक, नरगिस कई जॉनर्स का हिस्सा रही हैं। इन सालों में, उन्होंने सावधानी से उन फिल्मों का हिस्सा बनना चुना, जिन्होंने उनकी अभिनय क्षमता को सुर्खियों में ला दिया था। 

वास्तव में, उनकी ज़्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर हैं, जो साबित करती हैं कि दर्शकों ने एक परफ़ॉर्मर के रूप में उनके द्वारा चुनी गई चॉइसेज को कैसे स्वीकार किया है। 'रॉकस्टार', 'अजहर' से लेकर 'मैं तेरा हीरो' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों तक, एक्ट्रेस ने  साबित कर दिया कि वह सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा कर सकती हैं और लाखों दिल जीत सकती हैं। 

उनकी प्रभावशाली फिल्मोग्राफी इस बात का प्रमाण है कि वह क्वांटिटी से ज़्यादा क्वालिटी को चुनती हैं। हाल ही में, हमने यह जानने के लिए एक्ट्रेस से संपर्क किया कि सही तरह की स्क्रिप्ट चुनने के पीछे उनका क्या कारण होता है। "मैं स्टोरीटेलिंग की शक्ति में विश्वास करती हूं। मैं ऐसी कहानियों की तलाश में हूं, जो मुझे एक आर्टिस्ट के रूप में चुनौती दें और मुझे नए आयाम तलाशने के लिए प्रेरित करें। 

मैं ऐसी भूमिकाएं तलाशती हूं, जो मुझे सिनेमा में सार्थक योगदान देने की अनुमति दें।" उन्होंने आगे कहा, "हर प्रोजेक्ट होना चाहिए मेरी आर्टिस्टिक जर्नी में एक कदम आगे, दर्शकों के साथ मेल खाये और प्रभावशाली कहानी कहने की विरासत छोड़ना।" उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके लिए उनके रोल की लंबाई मायने नहीं रखती। 

"मुझे लगता है कि फिल्में हमेशा आपके करैक्टर की लंबाई के बारे में नहीं होती हैं बल्कि यह उस मैसेज और प्रभाव के बारे में होती हैं और दर्शक उन किरदारों से कैसे जुड़ते हैं। मेरे द्वारा निभाया गया हर किरदार मेरे लिए एक व्यक्तित्व और एक कलाकार के रूप में विकसित होने का अवसर है। चाहे वह कॉम्प्लेक्स करैक्टर हो या यूनिक, मुझे एक एक्टर के रूप में विकसित होने का अवसर मिला है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।'' वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आखिरी बार 'टटलूबाज' में नजर आई थीं।

 

Tags: Nargis Fakhri , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD