Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनकेडमी सेंटर ने सचिन तेंदुलकर के साथ नया कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ लॉन्च किया

Commercial, Unacademy Center, The Power Behind You, Sachin Tendulkar, Jaganur Singh, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 21 Mar 2024

Last updated on: Mar 21, 2024, 00:00 IST

भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ अपने नए ब्राण्ड कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ का लॉन्च किया है। अनकेएडमी के एक सेंटर में फिल्माई गई इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर और अनएकेडमी के शिक्षकों की टीम छात्रों को उनके सपनों की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

विज्ञापन  की यह नई फिल्म एक छात्रा पर रोशनी डालती है, जैसे ही यह छात्रा अनएकेडमी सेंटर में प्रवेश करती है, सचिन तेंदुलकर और सेंटर के शिक्षक उसका उत्साह बढ़ाते नज़र आते हैं। इस फिल्म में परीक्षा की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ अनएकेडमी सेंटर के प्रयासों को दर्शाया गया है जो उसे परीक्षा में बेहतरीन परफोर्मेन्स के लिए प्रेरित करते हैं। 

अनएकेडमी सेंटर में पढ़ाने के अनूठे तरीकों के साथ, यह फिल्म छात्रा की परीक्षा की तैयारियों को दर्शाती है। यह नया विज्ञापन दर्शाता है कि किस तरह अनएकेडमी सेंटर अपने छात्रों की सफलता में योगदान देता है। दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरे क्रिकेट स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का उत्साह बढ़ाने वाली पृष्ठभूमि के बीच यह विज्ञापन हर छात्र के लिए अनएकेडमी सेंटर के सहयोग पर रोशनी डालता है, जो जोश और उत्साह के साथ छात्रों को सफलता के लिए प्रोत्साहित करता है। 

यह विज्ञापन संदेश देता है कि अनएकेडमी सेंटरों के सहयोग से छात्र अपने सभी सवालों को हल कर, अपने डर पर जीत पाकर, मजबूत इरादे के साथ सफलता हासिल कर सकते हैं। ‘‘अनएकेडमी सेंटर में हम हर छात्र को प्रेरित एवं सशक्त बनाना चाहते हैं। इस विज्ञापन के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ साझेदारी देश के हर छात्र की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के पीछे मजबूत ताकत बनने के हमारे मिशन को दर्शाती है। 

उनकी यात्रा दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रतीक है, इन्हीं विशेषताओं को मद्देनज़र रखते हुए हम अपना कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ लेकर आए हैं। हम चाहते हैं कि हमारा हर छात्र इस बात को समझ ले कि उनके पास अपने सपनों को साकार करने के लिए शक्तिशाली सपोर्ट सिस्टम है।’ जगनूर सिंह, सीओओ, अनएकेडमी सेंटर ने कहा। 

विज्ञापन की फिल्म पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मेरे करियर की हर चुनौती में मैंने पाया कि लाखों लोग का भरोसा और समर्थन आपको ताकत देता है। यह सपोर्ट, प्रोत्साहन से कहीं बढ़कर था, जिसने मुझे सभी सीमाओं को पार करने की ताकत दी। 

कुछ ऐसा ही दृष्टिकोण मुझे अनएकेडमी सेंटर में भी दिखाई देता है जो अपने महत्वाकांक्षी छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए हर ज़रूरी सहयोग प्रदान करते हैं। मुझे खुशी है कि उनके साथ मिलकर मुझे भी इन छात्रों का उत्साह बढ़ाने का अवसर मिला है।’

 

Tags: Commercial , Unacademy Center , The Power Behind You , Sachin Tendulkar , Jaganur Singh , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD