Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्रू के गीत "घागरा" के साथ स्टेज पर आग लगाएंगी तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kriti Sanon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 13 Mar 2024

Last updated on: Mar 13, 2024, 00:00 IST

नैना की जबरदस्त सफलता के बाद क्रू के मेकर्स ने अपने अगले गाने घागरा के साथ उत्साह को बढ़ाने की तैयारी कर ली है, जिसमें तब्बू, करीना कपूर खान, और कृति सेनन की जबरदस्त तिगड़ी अपनी दिलकश अदाएं दिखाने वाली है। ये फूट टैपिंग ट्रैक अगला बड़ा पार्टी एंथम होने का वादा करता है, जिसमें तीन टैलेंटेड एक्ट्रेसेस क्लब के अंदर डांस नंबर के एनर्जेटिक बिट्स पर झूमती दिखाई देंगी। 

गाना कल रिलीज होने वाला है, जबकि इसका दिलचस्प टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को एक्ट्रेसेस की जबरदस्त परफॉर्मेंस की झलक देता है। घागरा में तब्बू, करीना और कृति जबरदस्त एनर्जी को दर्शकों के सामने परफॉर्म करती हुई पेश कर रही हैं। एक्ट्रेसेस को बार के खुशियों से भरे माहौल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। 

यह झलक आपको उनकी सफलता  के पलों का एहसास देता है। नैना के पॉपुलर होने के बाद, ये लेटेस्ट गाना क्रू के म्यूजिक एल्बम का माहौल और भी मजेदार बना रहा है। म्यूजिक, स्टार्स का जादू, और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्सचर 'क्रू' को एक मनोरंजन भरा सफर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जो ऊंची उड़ान भर कर आकाश की ऊंचाइयों को छुएगा और दर्शकों को और भी ज्यादा चाहने पर मजबूर कर देगा। 

तैयार हो जाइए एक भूली-बिसरी सिनेमाई अनुभव के लिए जो शानदार सफर होने का वादा करता है। जैसे-जैसे 'क्रू' को लेकर हर तरफ चर्चा का माहौल गरमा रहा है, वैसे वैसे 29 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह भी अगले स्तर पर जाता हुआ नजर आ रहा है। विजनरी राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क द्वारा समर्थित, 'क्रू' किसी भी दूसरी फिल्म से अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kriti Sanon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD