Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सपड़ी-पनाहर सड़क निर्माण के लिए 30 करोड़ स्वीकृत: संजय रत्न

बोले, चंगर के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

Sanjay Rattan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 10 Mar 2024

Last updated on: Mar 10, 2024, 00:00 IST

विधाय संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीस करोड़ की लागत से सपड़ी-पनाहर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

रविवार को विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी में पंडित सुशील रत्न पुस्तकालय का शुभारंभ, चंबारपत्तन द्रग-अंब पठियार मार्ग, बूणी गुजरा वाया जोगियां दी बस्ती सड़क, एबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से गांव सपड़ी पार्ट एक, एंबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से जोगिंद्र सिंह हाउस का शिलान्यास किया तथा जेकेपीटी से गुजर बस्सी तक के संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया इसके उपरांत सुराणी में बीडीओ आफिस का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और सही नीतियों को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा का मजबूती से सामना किया। प्रदेश सरकार को केंद्र से कोई विशेष सहायता प्राप्त नहीं हुई फिर भी हमारी सरकार ने प्राथमिकताएं तय कीं और हर प्रभावित व्यक्ति को हरसम्भव सहायता प्रदान की। प्रदेश सरकार आम आदमी को केंद्र में रखकर अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का स्वरूप तय कर रही है। 

सरकारी नियमों व प्रक्रियाओं को सरल बनाकर सरकारी सेवाओं को आम आदमी के घर-द्वार पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत राजस्व विभाग में विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन आरम्भ किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में ऐसी सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख से कम हो, की शिक्षा पर होने वाले व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार करेगी। सरकार संसाधन जुटाने के लिए नई पहल कर रही है और इनका इस्तेमाल प्रदेशवासियों के विकास तथा कल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने सुरनी के पंजीकृत महिला मंडलों के लिए 51 हजार की राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई इसके साथ ही आपदा प्रभावितों को चेक भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉ संजीव शर्मा , एडवोकेट सर्वेश रत्न , तहसीलदार ज्वालाजी मनोहर लाल, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश शर्मा , अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण वशिष्ठ , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , प्रधान सुरानी बीरबल , उपप्रधान अशोक कुमार , पूर्व प्रधान प्रताप राणा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Rattan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD