Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

सचिव आरडीडी ने आजीविका पहल हेतु जेकेआरएलएम एसएचजी को 76.57 लाख रुपये वितरित किए

Dr Shahid Iqbal Choudhary, Shahid Iqbal Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Srinagar, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चनैनी , 17 Feb 2024

Last updated on: Feb 17, 2024, 00:00 IST

ग्रामीण महिलाओं के बीच आर्थिक स्वतंत्रता और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में उठाये गये एक महत्वपूर्ण कदम में, सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने चनैनी में जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 76.57 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

आवंटित धनराशि विशेष रूप से विभिन्न आजीविका पहलों के लिए नामित की गई है, जिसका उद्देश्य उनकी आर्थिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है।पहलों में, कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत 80 प्रतिषत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये की कुल लागत वाले एक फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना और बागवानी विभाग द्वारा स्वीकृत 60 प्रतिषत सब्सिडी के साथ लगभग 13 लाख की लागत वाली दो मसाला प्रसंस्करण इकाइयाँ शामिल हैं। 

कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत 95 प्रतिषत सब्सिडी के साथ 2.15 लाख रुपये की लागत से पॉली हाउस की मंजूरी, उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करेगी।इसके अलावा, नाबार्ड द्वारा 1.17 लाख रुपये की लागत के साथ स्वीकृत चिर-पाइन नीडल्स पर माइक्रो एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट प्रोग्राम और साथ ही चिर-पाइन संग्रह के लिए वन विभाग द्वारा प्रदान की गई एनओसी, स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करेगी और वन संरक्षण को बढ़ावा देगी।

इसके अतिरिक्त, सदस्यों द्वारा शुरू की गई विभिन्न आजीविका पहलों के लिए एसएचजी को 50 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज आवंटित किया गया है, जो ग्रामीण महिलाओं को उनके उद्यमशीलता प्रयासों में समर्थन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।डॉ. शाहिद ने जिला उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन पहलों को लागू करने में जेकेआरएलएम के समर्पित प्रयासों पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके परिवारों और समुदायों के भीतर उनकी स्थिति को ऊपर उठाने के लिए महत्वपूर्ण अंतिम-मील सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और जेकेआरएलएम द्वारा स्वीकृत इन पहलों का रणनीतिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बीच सतत विकास और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है।सचिव आरडीडी ने ग्रामीण समुदायों के कल्याण और विकास के प्रति सरकार के समर्पण को रेखांकित करते हुए वास्तविक मांगों और मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

आभार व्यक्त करते हुए, मिशन निदेशक जेकेआरएलएम, इंदु कंवल चिब ने सचिव आरडीडी और पीआर को तहसील चेनानी के दौरे के लिए सराहना की।उन्होंने जिला उधमपुर में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में जेकेआरएलएम के सक्रिय प्रयासों पर प्रकाश डाला और आजीविका बढ़ाने के लिए अंतिम छोर तक सहायता के प्रावधान पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान, एसएचजी के लाभार्थियों ने सरकारी कल्याण योजनाओं से प्राप्त वास्तविक लाभों का प्रदर्शन करते हुए प्रेरक सफलता की कहानियां साझा कीं।

इसके अतिरिक्त, पूर्व पीआरआई सदस्यों ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, बस सेवाओं के प्रावधान, फुटब्रिज की लंबित देनदारियों के समाधान, सड़कों के निर्माण, छोटे उद्योगों की स्थापना, पटनीटॉप में एक इको-टूरिज्म पार्क के विकास, करलाह गौरी कुंड रोड के निर्माण और एक सम्मेलन सह बैठक हॉल की स्थापना सहित प्रासंगिक मुद्दों और मांगों को उठाया। इस अवसर पर निदेशक ग्रामीण विकास जम्मू मोहम्मद मुमताज अली, निदेशक पंचायती राज शाम लाल, एसडीएम चनैनी गुरदेव कुमार, सीईओ पीडीए और अन्य अधिकारी, पूर्व-पीआरआई सदस्य, एसएचजी और आम जनता उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Shahid Iqbal Choudhary , Shahid Iqbal Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD