Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वैबसाईट जारी

जानकारी तक आसान पहुँच सुनिश्चित बनाने के लिए मोबाइल-अनुकूल होगी वैबसाईट

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने दफ़्तर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वैबसाईट जारी की, जो राज्य में सूचना के आदान-प्रदान से सम्बन्धित गतिविधियों में सार्वजनिक शमूलियत को सुनिश्चित बनाने सहित सूचना के प्रसार को और ज़्यादा सुचारू बनाएगी और पारदर्शिता में और अधिक वृद्धि करेगी।

विभाग के अधिकारियों और समूची तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आशा व्यक्त की कि मोबाइल-अनुकूल यह नई वैबसाईट https://ipr.punjab.gov.in/en/ पत्रकारों और आम लोगों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों और जनहितैषी नीतियों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करेगी और उन तक सही जानकारी अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिंदी तीनों भाषाओं में पहुंचाना सुनिश्चित बनाएगी।

वैबसाईट की अन्य मुख्य विशेषताओं को उजागर करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि इस वैबसाईट को सुविधा और प्रयोग में आसानी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है ताकि लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि वैबसाईट के ज़रिये लोग सरकार की पहलों, प्रैस रिलीज़, प्रकाशनाओं और विभिन्न क्षेत्रों संबंधी ताज़ा और व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

लोक संपर्क मंत्री ने कहा कि यह वैबसाईट मोबाइल उपकरणों के लिए अनुकूल है, जिससे लोग किसी भी जगह पर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह वैबसाईट नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सैंटर पंजाब (एन.आई.सी पंजाब) और प्रशासनिक सुधार विभाग (डी.जी.आर.) के सहयोग से तैयार की गई है, जो इस्तेमाल करने में आसान और नेविगेशन पर आधारित है और यह लोगों को सरकारी नीतियों, ऐलानों और कार्यक्रमों सम्बन्धी जानकारी तक आसान पहुँच प्रदान करेगी।

अधिक जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर श्री भुपिन्दर सिंह ने कहा कि वैबसाईट में फीडबैक फॉर्म, सर्वेक्षण और संबंधित स्रोतों के लिंक जैसी विशेषताएँ शामिल हैं, जो सरकार और जनता के दरमियान बेहतर संचार की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाएंगी। अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रशासन) श्री सन्दीप सिंह गाढ़ा ने कहा कि एन.आई.सी पंजाब और डी.जी.आर, वेबसाईट के लिए तकनीकी सहायता सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ नवीनतम तकनीकी मापदंड और सुरक्षा प्रोटोकोल प्रदान करेंगे ताकि कार्यकुशलता और सुरक्षा के उच्च मापदण्ड़ों को सुनिश्चित बनाया जा सके।

इस मौके पर अन्य के अलावा एन.आई.सी. पंजाब से अतिरिक्त एस.आई.ओ. श्री विक्रम जीत ग्रोवर, सीनियर डायरैक्टर श्री अनूप कुमार जलाली, ज्वांइट डायरैक्टर (आई.टी.) श्री लोकेश द्विवेदी शामिल थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD