Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगरोटा विस क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़ : आर.एस. बाली

नगरोटा तथा हटवास विद्यालयों के वार्षिक उत्सव में नवाजे मेधावी

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के सभी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवास स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिक्षकों को बच्चों की खूबियों व कमियों का आंकलन कर पढाई के तरीके में रचनात्मक बदलाव करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने में होती है बल्कि वे उनको सही और गलत के बीच अंतर को समझाने और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा हजारों शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र के आस-पास के स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग एवं शिक्षकों की बेहतर सेवाएं लेने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा क्लस्टर सिस्टम आरंभ किया गया है। जिससे बच्चों को एक ही छत के भीतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं एवं पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनशील सरकार है,जो जनता की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है जिसमें महिलाओं, युवाओं,गरीबों,किसानों और कर्मचारियों सहित हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है।

इस अवसर पर आरएस बाली ने स्कूल में वर्ष भर के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी तथा इस वर्ष पुरस्कार न प्राप्त करने वाले बच्चों को कड़ी मेहनत करने को कहा गया।

मुख्यातिथि ने नगरोटा कन्या पाठशाला को लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपये और संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बड़ाई पाठशाला के लिए 2 कंप्युटर और 2 प्रिंटर दिए। उन्होंने हटवास पाठशाला को 2 स्मार्ट क्लासरूम, हेड पम्प, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 20 हजार देने की घोषणा की।

इन कार्यक्रमों में एसडीएम मुनीष शर्मा, प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, प्रधानाचार्य सुरजीत कटोच, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, एसडीओ विवेक कालिया, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, प्रताप रियाड़, रोशन लाल, महासचिव अरुण कटोच, नीरज दूसेजा, महासचिव अजय सीपहिया , ओंकार, एन.डी शर्मा , गगन , कुलदीप, संतोष, निर्मल, अमित सूद अमित फौजी, कुंता देवी , अंजना देवी, वंदना शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी परिजन और बच्चे मौजूद रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD