Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

राहुल देव ने अपनी मराठी फिल्म ‘शिवरायंचा छावा’ के पोस्टर से दिल जीता

फिल्म में वह सूबेदार कक्कड़ खान की भूमिका में नजर आएंगे

Rahul Dev, Shivrayancha Chhava, Subehdar Kakar Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

अभिनेता राहुल देव भारतीय मनोरंजन जगत के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन और क्षमता से उत्कृष्टता हासिल की है। चाहे अभिनेता किसी भी मंच या भाषा में काम कर रहा हो, वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते है और यही बात उन्हें फिल्मों और मनोरंजन की दुनिया में इतना सम्मानित व्यक्तित्व बनाती है। 

2 फरवरी को उनकी पंजाबी फिल्म 'वॉर्निंग 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें वह एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। रिलीज के बाद, उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए जबरदस्त सराहना मिली और अब हमारे पास राहुल की आगामी मराठी फिल्म के बारे में एक अपडेट है। राहुल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी बड़ी मराठी फिल्म 'शिवरायांचा छावा' का फर्स्ट लुक साझा किया। 

यह फिल्म 16 फरवरी, 2024 को हमारे नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी और राहुल फिल्म में सूबेदार कक्कड़ खान की भूमिका में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अपने लुक और अभिनय के बारे में राहुल देव ने बताया की,"एक अभिनेता के रूप में, आप एक ऐसे स्थान पर रहने का सपना देखते हैं और आकांक्षा रखते हैं जहां आपके दर्शक लगातार अंतराल के भीतर आपको अलग-अलग चीजें करते हुए देख सकें। 

मेरी पंजाबी फिल्म वॉर्निंग 2 अभी पिछले हफ्ते रिलीज हुई है, जिसमें मैं रंजीत का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म के लिए मुझे आलोचकों और दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया मिली और अब मेरी मराठी फिल्म रिलीज को तैयार है। ‘शिवरायंचा छावा’ 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म में मेरी भूमिका है सूबेदार कक्कड़ खान की और यह किरदार पंजाबी फिल्म 'वार्निंग 2' के 'रणजीत' से बिल्कुल अलग है। 

पर्दे पर सही मात्रा में खतरे को लाने के लिए इस भूमिका के पीछे बहुत कड़ी मेहनत और तैयारी की गई है। 16 फरवरी को आप सभी इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते है और मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूँ की दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगेगी। फिंगर्स क्रॉस्ड।"खैर, इस प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेता को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं। फर्स्ट लुक और ट्रेलर को जिस तरह की सराहना मिल रही है, उसे देखते हुए यही उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

Tags: Rahul Dev , Shivrayancha Chhava , Subehdar Kakar Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD