Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

डॉ. बलजीत कौर ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखी पंजाब की माँगें

केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण रामदास अठावले के फरीदकोट दौरे के दौरान की मुलाकात

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ramdas Athawale
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले के साथ मुलाकात करके पंजाब के अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने विभाग से सम्बन्धित माँगें रखी। केंद्रीय मंत्री के एक दिवसीय फरीदकोट दौरे के दौरान यह मीटिंग हुई, जो सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभागों के प्रभावी कामकाज सम्बन्धी अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित रही।  

अठावले के साथ बातचीत के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बाबू जगजीवन राम योजना के अधीन होस्टलों के निर्माण के निर्विघ्न संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए ज़रुरी फंडों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अनुसूचित जातियों की भलाई के उद्देश्य उठाए जा रहे कदमों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत अलॉटमैंट बढ़ाने की भी वकालत की।  

इसके अलावा डॉ. बलजीत कौर ने गरीब बच्चों के लिए आवासीय स्कूल स्थापित करने और विदेशों में शिक्षा के अवसरों की सुविधा के लिए और अधिक फंडों की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। इस मीटिंग के दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग की स्कीम फॉर इमप्लीटेशन ऑफ पर्सन्ज़ विद डिसएबिलिटी एक्ट (सिपडा स्कीम) के अंतर्गत फंडों को बढ़ाने की माँग की गई और दी गईं ग्रांटों के प्रयोग के लिए समय-सीमा बढ़ाने संबंधी भी चर्चा हुई।  

इसके अलावा डॉ. बलजीत कौर ने होस्टल संबंधी मंजूरियां, आदर्श ग्राम योजना के लिए फंडों की माँग और एस.सी. कॉर्पोरेशन केंद्रीय हिस्से से सम्बन्धित माँगों की ओर अठावले का ध्यान दिलाते हुए इन स्कीमों को असरदार ढंग से लागू करवाने की भी पुरज़ोर सिफारिश की। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर डॉ. शेना अग्रवाल और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के डायरैक्टर-कम-संयुक्त सचिव स. राज बहादर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD