Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने अपनाया रियल एक्शन को - बॉलीवुड में एक नए बदलाव की शुरुआत

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tiger Shroff, Bade Miyan Chote Miyan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

हमारी इंडस्ट्री में जहाँ फ्लैशी विज़ुअल इफेक्ट्स और CGI का भरपूर इस्तेमाल होता है , वहाँ अब बॉलीवुड सिनेमा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है - एक ऐसा बदलाव जहाँ रियल एक्शन को आर्टिफिशियल चीजों को छोड़कर महत्व दिया जा रहा है। पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस बदलाव को सबसे आगे होकर अपना रही हैं , जिसके चलते प्रमाणिकता को सिल्वर स्क्रीन पर लाने का साहस किया जा रहा है। 

अब वह दिन नहीं रहे जहाँ ऑडियंस भरी भरकम स्टंट और CG देखकर खुश हो जाती थी। आज के ज़माने में ऑडियंस बदल गयी है और उन्हें एक्शन को लेकर जितना रियल कंटेंट दिया जाए उसके साथ ही वह एंटरटेन होते हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां ' सिनेमा जगत में रियल एक्शन  का लुत्फ़ ऑडियंस को देने वाली है। फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर के नेतृत्व में बन रही है यह फिल्म जिनकी फिल्में हमेशा से मेगा एक्शन से भरपूर  होती है और इस फिल्म के माध्यम से वह एक्शन थ्रिल को एक नए मुकाम तक लेकर जा रहे हैं। 

अभी हाल ही में फिल्म की एक झलक मेकर्स ने शेयर की, जिस से साफ़ नज़र आ रहा है - रियल एक्शन से बढ़कर कुछ नहीं। दिल थाम देने वाले हेलीकॉप्टर युद्धाभ्यास से लेकर हड्डियों को हिला देने वाले टैंक विस्फोटों तक, हर क्रम को व्यावहारिक प्रभावों और वास्तविक दुनिया की सेटिंग्स का उपयोग करके सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।ग्रीन स्क्रीन के भरोसे इस बार काम नहीं हो रहा है। इस बार ऑडियंस के लिए सिर्फ और सिर्फ रियल एक्शन आ रहा हैं। 

VFX  पर वास्तविक एक्शन को प्राथमिकता देने का निर्णय एक साहसिक निर्णय है और इसका फल भी मजेदार मिलने वाला है। ऑडियंस कंप्यूटर जनित विस्फोट और सेट पर किए गए व्यावहारिक प्रभाव के बीच अंतर को समझ सकते हैं। एक असल के शोर में जो सच्चाई है उसे  पोस्ट-प्रोडक्शन में दोहराया नहीं जा सकता है।

बॉलीवुड में इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, जिनकी प्रामाणिकता के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में हर कोई जानता है । ये ऐसे अभिनेता हैं जो अपने शरीर को दांव पर लगाने, अपने स्टंट स्वयं करने और अपने कैरेक्टर में पूरी तरह से सच्चाई लाने के लिए तत्पर रहते है। उनका यह समर्पण ऑडियंस को नजर आता है और इस वजह से  मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक सिनेमाई कलात्मकता के दायरे में ले जाता है।

लेकिन इस बदलाव के लिए केवल अभिनेता ही नहीं हैं जो प्रशंसा के पात्र हैं - यह निर्माता, वाशु भगनानी और जैकी भगनानी हैं, जिन्होंने खुद  फिल्म के लिए डायरेक्टर को चुना है , स्टंट कोऑर्डिनेटर को चुना है और स्पेशल इफ़ेक्ट आर्टिस्ट भी उन्होंने खुद फिल्म के लिए चुने। है सभी को यही बताते हुए -रियल एक्शन और कम से कम VFX . और उनके इस समर्पण की दाद देनी पड़ेगी। ऐसे युग में जहाँ CGI सर्वोच्च है - फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रियल एक्शन की शक्ति के प्रमाण के रूप में सबके सामने सशक्त होकर खड़ी है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tiger Shroff , Bade Miyan Chote Miyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD