Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

देश की आजादी के बाद पहली बार लोगों तक पहुंचाई गई ऐसी सुविधा : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री में डिप्टी कमिश्नर के साथ होशियारपुर में अलग-अलग कैंपों का लिया जायजा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Feb 2024

Last updated on: Feb 08, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का प्रदेश वासियों को बहुत लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक इन कैंपों के माध्यम से जहां सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहा है वहीं उनकी शिकायतों का भी निपटारा हो रहा है। 

वे आज होशियारपुर के गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में वार्ड नंबर 23 व 25, सरकारी स्कूल बसी गुलाम हुसैन व कम्यूनिटी सैंटर नवी आबादी बसी गुलाम हुसैन में लगे कैंपों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, चेयरमैन होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे जब कैंपों में पहुंचते हैं तो प्रदेश वासी मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जता रहे हैं क्योंकि इन कैंपों के माध्यम से प्रदेश वासियों के लंबित पड़े मामले तुरंत हल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार लोगों तक ऐसी सुविधा पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि आज इन कैंपों का तीसरा दिन है और पंजाब सरकार रोजना इन कैंपों की समीक्षा कर रही है ताकि लोगों को आने वाली असुविधाओं का निवारण किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन होशियारपुर दिन-रात लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि कैंपों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग विभाग लोगों की समस्याओं का निपटारा करते रहेंगे। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची, नरवीर नंदी, एडवोकेट अमरजोत सैनी,राजन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD