Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार आज आपके द्वार: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने भराड़ीवाल सरकारी स्कूल में लोगों की सुनी समस्या

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DC Amritsar, Amritsar, Ghanshyam Thori, Deputy Commissioner Amritsar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब में आज से सभी 23 जिलों में पंजाब सरकार आपके द्वार योजना शुरू हो गई है। आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने भराड़ीवाल सरकारी स्कूल में  लोगों की समस्याएं सुनी। इस कैंप में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी,पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसडीम मंकवल सिंह चाहल, एसीपी सुरेंद्र सिंह और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

विधायक डॉ गुप्ता ने मौके पर ही अधिकारियों को इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब सरकार आपके द्वार योजना के तहत 45 सुविधाएं, जिनके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था, इस कैंप में उपलब्ध करवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने अपनी इस योजना के बारे में दिसंबर 2023 में ही घोषणा कर दी थी। जिस पर आज वह खुद अधिकारियों के साथ कैंप में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और इसका निपटारा भी करवाया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार मनिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स   सुनप्रीत भाटिया,राजू भाटिया,कमल कुमार, विमल,प्रिया भाटिया, युवराज सिंह भी मौजूद है।

डायल 1076 से संबंधित सभी सेवाएं मिलेंगी

विधायक डॉ  गुप्ता ने कहा कि कैंप्स में शिकायतों का निपटारा करने के साथ 45 डोर-टू-डोर सेवाएं (डायल 1076) के साथ मौके पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, आमदनी सर्टिफिकेट, जरूरतमंदों के बच्चों को वजीफा, रेजिडेंट सर्टिफिकेट, एस सी -बी सी सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांग और आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों के संबंध में लाभार्थी, जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन, बिजली बिल का भुगतान, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड का वेरीफिकेशन, विवाह पंजीकरण, मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतियां, दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, फर्द का निर्माण, सामान्य जाति प्रमाण पत्र, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एनआरआई सर्टिफिकेट, मृत्यु प्रमाण-पत्रों के प्रतिहस्ताक्षर, पुलिस क्लियरेंस प्रमाण-पत्रों के प्रतिहस्ताक्षर, मृत्यु प्रमाण-पत्रों में परिवर्तन आदि सेवाओं को रखा गया है।

हेल्प डेस्क भी स्थापित

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि  कैंप में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। जहां, आपके काम के लिए जरूरी कागजातों की जानकारी, फॉर्म भरने में मदद, फॉर्म की गलतियों को ठीक करने, सही जगह पर जाने आदि की जानकारी दी जाएगी। ये हेल्प डेस्क लोगों की दिक्कत व उन्हें कैंप के बारे में जानकारी देने में मदद करेगी।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Amritsar , Amritsar , Ghanshyam Thori , Deputy Commissioner Amritsar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD