Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

‘आप की सरकार आप के द्वार’ कैंप लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं देने का बड़ा प्रयास- हरभजन सिंह ईटीओ

जंडियाला गुरू कैंप में मौके पर ही लोगों को जारी की सेवाएं

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरू में  ‘आप की सरकार आप के द्वार’ कैंप का जायज़ा लेते हुए कहा कि मुझे आज इस बात की अथाह ख़ुशी हुई है कि लोगों के काम करने के लिए सभी दफ़्तर एक जगह बैठे हैं और लोगों के काम मौके पर ही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, परन्तु आज यह कार्य बिना कोई पैसे और परेशानी के हो रहे हैं, जो कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का बड़ा प्रयास है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री स. मान द्वारा किए जा रहे ऐलान, जिसमें रजिस्टरियों के लिए एनओसी नहीं रहेगी, का स्वागत करते हुए कहा कि यह पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने वाला फ़ैसला है, जिससे तहसीलों और अन्य दफ्तरों में होने वाला भ्रष्टाचार रुक जाएगा। उन्होंने इस मौके पर कैंप में चल रहे हरेक काउन्टर का जायज़ा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए उनको लोक सेवा के लिए प्रेरित किया। 

स. हरभजन सिंह कैबिनेट मंत्री ने इलाके के कार्य करवाने आए लोगों को मिलकर उनका कैंप के प्रति नज़रिया भी जाना। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  43  तरह की अलग- अलग सेवाएं इन कैंपों में दी जा रही हैं, वह भी लोगों के द्वार पर जाकर मिल रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कैंप में मौके पर ही नगर कौंसिल जंडियाला गुरू द्वारा नो ड्यू सर्टिफिकेट भी लोगों को बाँटे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर शहर, हर वार्ड, हर गाँव इन कैंपों के अंतर्गत कवर किया जाएगा और लोगों से अपील है कि वह इन कैंपों का लाभ लेते हुए हर तरह की सेवा के लिए कैंपों में ज़रूर आएँ। 

इस मौके पर हलके के लोगों ने मान सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने जिस तरह के वायदे लोगों के साथ किए थे, उस तरह से ही काम कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के नेता श्री नरेश पाठक, स. छनाख सिंह चेयरमैन और अन्य आदरणीय भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD