Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

आयुक्त सचिव पर्यटन ने स्वदेश दर्शन 1.0, पीएमडीपी, यूटी कैपेक्स बजट के तहत परियोजनाओं की समीक्षा की

Yasha Mudgal, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Tourism, Jammu & Kashmir Tourism Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Feb 2024

Last updated on: Feb 05, 2024, 00:00 IST

पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुद्गल ने स्वदेश दर्शन 1.0, पीएमडीपी और यूटी कैपेक्स बजट के तहत परियोजनाओं के निष्पादन की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यटन विभाग से संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को अभिलेखों के सुचारू हस्तांतरण, स्वदेश दर्शन योजना के तहत निष्पादित विकास परियोजनाओं को पूरा करने को प्राथमिकता देने, प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत परमंडल उत्तरबेहनी डीपीआर की स्थिति, धन वितरण से संबंधित मुद्दों के समाधान सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

आयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कार्य निष्पादन की वर्तमान गति का आकलन करने और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने के अलावा संशोधित अनुमानित यूटी कैपेक्स बजट परियोजना को प्रस्तुत करने की समीक्षा करने के लिए भी कहा।यशा मुद्गल ने अधिकारियों को स्वदेश दर्शन 1.0, पीएमडीपी और कैपेक्स बजट के तहत क्रियान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने एचओडी और कार्यकारी एजेंसियों से भौतिक और वित्तीय उपलब्धि के पूरे विवरण के साथ अपनी सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।आयुक्त सचिव ने इंजीनियरों को यूटी कैपेक्स बजट परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की तैयारी की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कामकाजी मौसम से पहले डीपीआर को पूरा करने, अनुमोदन की प्रक्रिया और निविदा जारी करने के महत्व पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त यशा मुद्गल ने अधिकारियों से उन परियोजनाओं को वापस लेने को कहा जिन पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों को इस सप्ताह के शुक्रवार तक रिकॉर्ड का हस्तांतरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, साथ ही दोनों संभागों के मुख्य अभियंताओं को परियोजनाओं को संभालने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा।लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपिंदर कुमार ने बैठक में स्वदेश दर्शन योजना, प्रसाद योजना के तहत इन कार्यों को तेजी से पूरा करने हेतु अपनाई जा रही रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

बैठक में पर्यटन कश्मीर और जम्मू के निदेशक, प्रबंध निदेशक जम्मू-कश्मीर विकास निगम, प्रबंध निदेशक केबल कॉर्पोरेशन, प्रबंध निदेशक जेकेपीसीसी, मुख्य अभियंता मध्य उत्तर और दक्षिण कश्मीर, निदेशक वित्त पर्यटन विभाग, अतिरिक्त सचिव पर्यटन विभाग, सभी पर्यटन विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी षामिल थे जबकि कश्मीर स्थित अधिकारियों ने विडियो कांफ्रैंसिग के माध्यम से भाग लिया।

 

Tags: Yasha Mudgal , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Tourism , Jammu & Kashmir Tourism Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD