Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रमुख सचिव ने जेकेएएसीएल के पहले राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया

Suresh Kumar Gupta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 30 Jan 2024

Last updated on: Jan 30, 2024, 00:00 IST

जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अभिनव थिएटर में राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर जेकेएएसीएल द्वारा राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सचिव संस्कृति सुरेश कुमार गुप्ता ने पदमश्री मोहन सिंह और सचिव जेकेएएसीएल भरत सिंह और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर, सचिव जेकेएएसीएल ने क्षेत्र की कला और संस्कृति में डोगरी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका और स्थान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान के प्रतीक के रूप में अपने घरों में डोगरी भाषा बोलने में सम्मानित महसूस करना चाहिए। इस संबंध में, उन्होंने अपने बच्चों को अपनी बोली अपनाने और डोगरी बोलने के लिए मार्गदर्शन करने में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया।

सम्मेलन में प्रोफेसर ललित मगोत्रा, पदमश्री जितेंद्र उधमपुरी, प्रकाश प्रेमी, विजय शर्मा, अशोक अंगुराना, विजय वर्मा, नसीब सिंह मन्हास, सुशील बेगाना, विजया ठाकुर, बिशन सिंह दर्दी, बृज मोहन, प्रोमिला मन्हास, रणधीर सिंह जैसे प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इसके अलावा रायपुरिया नरिंदर सिंह चिब, अब्दुल कादिर कुंड्रियान, पवन वर्मा, यश पॉल यश, कुलदीप किप्पी, रणबीर सिंह चिब और साहिल बड्याल भी षामिल हुए।

प्रधान सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य डोगरी भाषा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन आने वाले वर्षों में एक नियमित कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर कई प्रसिद्ध कलाकार और लोग, विशेषकर बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। रीता खडियाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जबकि अमर चैहान ने कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन किया।

 

Tags: Suresh Kumar Gupta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD