Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Jan 2024

शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ भाव से आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट हो गया और अहिंसा का मार्ग चुनते हुए समर्पित प्रयासों से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रपिता के आदर्शों से प्रेरणा लेने और गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा देशभक्ति के गीत एवं भजन भी प्रस्तुत किए।

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, वन विकास निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त आदित्य नेगी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD