Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

शहीद निशांत शर्मा के माता ममता व पिता जोगेंद्र को किया वीरेश शांडिल्य ने सम्मानित

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा के माता पिता को कारगिल की तरह पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी देने की मांग की

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 30 Jan 2024

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज जम्मू कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार वीरगति को प्राप्त सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा की माता ममता शर्मा व पिता जोगिंदर शर्मा को दोशाला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद के माता पिता भी राष्ट्र के माता पिता कहलाते हैं। वीरेश शांडिल्य ने शहीद निशांत की प्रतिमा के समक्ष उसके माता पिता को सम्मानित किया व उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया। 

25 साल से पाकिस्तान आतंकवाद, खालिस्तानी आतंकवाद सहित बब्बर खालसा व जरनैल सिंह भिंडरावाला टाइगर फोर्स के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले वीरेश शांडिल्य ने कहा कि दुख की बात है कि उत्तरप्रदेश में देश भक्तों की सरकार है एक संत सिपाही की सरकार है उसके बावजूद भी शहीद की प्रतिमा एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की मांग के दो साल बाद लगी। जबकि योगी राज में उत्तर प्रदेश में संत सिपाही से लेकर जवान व किसान का सम्मान हो रहा है। 

दो साल शहीद की प्रतिमा लेट क्यों हुई। इसकी जांच के आदेश योगी सरकार दें। वहीं वीरेश शांडिल्य ने आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है कि जिस प्रदेश से रक्षा मंत्री आते हैं उस प्रदेश के लाल निशांत शर्मा ने 6 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार वीरगति को प्राप्त किया। और शहीद के घर की माली हालत ठीक नहीं है इसलिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शहीद जवान निशांत शर्मा के माता पिता को कारगिल की तरह सहारनपुर या किसी अन्य जिला में पेट्रोल पंप या गैस की एजेंसी अलॉट कर शहीद का सम्मान करें। 

शहीद का कोई जाति धर्म नहीं होता। वीरेश शांडिल्य ने रक्षामंत्री से इस विषय पर मिलने का भी समय मांगा है। आज जारी प्रेस ब्यान में वीरेश शांडिल्य ने कहा कि ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD