Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मनदीप जांगड़ा ने रचा इतिहास, इंटर कॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने

अमेरिकन बॉक्सर गेरार्डो एस्क्विवेल को एकतरफा अंदाज में हराया, पहली बार इंटर कॉन्टिनेंटल बेल्ट भारत के लिए जीती

Sports News, Boxing, Mandeep Jangra, Gerardo Esquivel, Jr. Roy Jones, Minerva Academy, Washington, USA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2024

Last updated on: Jan 29, 2024, 00:00 IST

मनदीप जांगड़ा ने भारतीय बॉक्सिंग के लिए वो कर दिखाया है, जो अभी तक कोई भारतीय बॉक्सर नहीं कर पाया। उन्होंने अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई इंटर कॉन्टिनेंटल टाइटल फाइट में अमेरिकन बॉक्सर गेरार्डो एस्क्विवेल को एकतरफा अंदाज में हराया और देश के लिए पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता।

रॉय जोन्स जूनियर के साथ उन्होंने इस फाइट के लिए तैयारी की थी। रॉय जोन्स जूनियर ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं और दो बार गोल्डन ग्लव्ज बॉक्सिंग में टाइटल जीत चुके हैं। वे चार वेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीते और अभी तक कई दिग्गज बॉक्सर्स को वे ट्रेनिंग दे चुके हैं। मनदीप का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। रॉय जोन्स के साथ जुड़ने वाले, बेल्ट के लिए लड़ने वाले और इसे हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं। 

उनके इस सफर में मिनर्वा एकेडमी ने भी उनका काफी साथ दिया है और भारत में रहते हुए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उन्होंने एकेडमी के साथ ही की। मनदीप के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था। वे अभी तक 75 किलोग्राम वर्ग में फाइट करते थे। इंटर कॉन्टिनेंटल टाइटल फाइट के लिए उन्होंने 6 महीने में वजन कम किया और 59 किलोग्राम वर्ग में खेलने के लिए उतरे।

मनदीप ने कहा कि ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस शक्स की है, जिसने पूरे सफर में मेरा साथ दिया है। मेरे कोच, परिवार, फैंस अदि मेरे साथ खड़े रहे। मैं इस खिताब को अपने देश को डेडिकेट करता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि आने वाले समय में भी ऐसे ही देश के लिए सम्मान व टाइटल हासिल करता रहूं। मनदीप अभी तक के प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में हारे नहीं हैं। उन्होंने 7 फाइट लड़ी हैं और सातों में जीत दर्ज की। टाइटल फाइट से पहले उन्होंने 6 फाइट में से 4 नॉकआउट करते हुए जीती। 

एक फाइट उनकी रद्द हुई। 7 मई, 2021 को उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में डेब्यू किया था। पहली फाइट में मनदीप ने लुकिआनो रामाेस को हराया और फिर देवॉन लीरा को नॉकआउट किया। तीसरी फाइट में उन्होंने ब्रेंडन सैंडोवाल को टेक्नीकल नॉकआउट किया और फिर चौथी फाइट में रेयान रेबर को शिकस्त दी। 5वीं फाइट में येस्नर तालावेरा को मनदीप ने एकतरफा अंदाज में हराने के बाद छठी फाइट में मारकस बोवोस को नॉकआउट किया।

 

Tags: Sports News , Boxing , Mandeep Jangra , Gerardo Esquivel , Jr. Roy Jones , Minerva Academy , Washington , USA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD