Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जगत सिंह नेगी राजस्व,उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री ने केलंग मे फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, 75th Republic Day, Republic Day 2024, Republic Day of India, Indian Republic Day, 26 January 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 26 Jan 2024

Last updated on: Jan 26, 2024, 00:00 IST

जिला स्तरीय 75वां गणतन्त्र दिवस आज जिला मुख्यालय केलंग के पुलिस मैदान में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय दिवस की अध्यक्षता करते हुए जगत सिंह नेगी माननीय राजस्व,उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होम गार्ड केन्द्रीय विद्यालय केलंग और वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला केलंग तथा वन विभाग की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत परेड की निरीक्षण तथा सलामी ली। इस अवसर पर मंत्री ने उन स्वाधीनता सेनानियों को नमन की जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी।

मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश के सभी नागरिकों को एक ऐसा संविधान दिया है जिसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विशेश ध्यान रखा है साथ में समाज के सभी वर्गा को बिना किसी भेदभाव के विकास और उत्थान के समान अवसर प्रदान किए है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला लाहौल स्पीति में बाढ़ राहत के अंतर्गत एसडीआरएफ व एनडीआरएफ में कुल 22 करोड़ 30 लाख रूपये की राहत राशि स्वीकृत हुई है जिसमें से 19 करोड़ 05 लाख रूपये प्रभावितों को वितरित किये जा चुके हैं।

लाहौल मण्डल में एफआरए के अंतर्गत आज 08 एफआरए मामलों को स्वीकृति मिलने के उपरान्त प्रमाण-पत्र जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय उप योजना के अन्तर्गत चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास गतिविधियों के लिए 56 करोड़ रूपये 21 लाख रूपये लाहौल मंडल तथा 48 करोड़ 22 लाख रूपये का बजट स्पीति उपमंडल के लिए प्रावधान रखा गया।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत139.900 लाख रूपये खर्च कर बागवानों को लाभान्वित किया गया।उन्होंने बताया कि बागवानी विकास योजना के तहत जिलें में 10 लाख रूपये व्यय कर 24 पावर ट्रिलर तथा 71 पावर स्प्रैयर बागवानी को उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विश्व बैंक द्वारा पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास योजना के अंतर्गत 107.01 लाख रूपये व्यय किए गए हैं इसके अतिरिक्त जिले में मटर का बीज उपदान देकर 2100 किसानों को लाभान्वित किया गया है जिस पर 55 लाख रूपये व्यय किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत केलंग के लिए 24 घंटे हिमनिरोधी पेयजल योजना निर्माण के लिए 22 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि से योजना का निर्माण किया जा रहा है तथा बहाव सिंचाई योजना के तहत खंडिप, सुमनम,तांदी के निर्माणकार्य पर 07 करोड़ 11 लाख रूपये व्यय किया जा रहा है तथा सिंचाई योजना कमांडर से पंगती तक 60 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के तहत जिस्पा में निर्माणकार्य 03 करोड़ 11 लाख रूपये से किया जा रहा है।

उन्हांने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए नौतोड़ आवटंन को फिर से बहाल करने का मामला मंत्री मंडल से स्वीकृति के बाद महामहीम राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा गया है जैसे ही स्वीकृति प्रदान होगी तो जनजातीय क्षेत्रों के 20 बीधा भूमि से कम भूमि वाले किसानों को नौतोड़ आवंटन किये जाऐगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पैंशन लागू करना एक महत्वपूर्ण निर्णय रहा है जिसके अंतर्गत जिला लाहौल स्पीति के पहले कर्मचारी चमन लाल शिक्षा विभाग को पुरानी पैंशन का लाभ मिलना आरम्भ हो गया है।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलंग, केंद्रीय विद्यालय केलंग के छात्र-छात्राओं केलंग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को मंत्री द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जगत सिंह नेगी ने अपने और से इन प्रस्तुति के लिए दस-दस हजार रूप्ये की घोषणा की तथा जुलाई माह में चन्द्रताल रेस्क्यू ओपरेशन के दौरान साहसिक कार्य के लिए पुलिस जवानों व कैम्पिंग संचालकों विरेन्द्र बौद्ध एवं अमन, दावा छेरिंग, संजीव एवं राजेन्द्र बौद्ध टशी, भीशम, रामकुमार,जमाईका फुन्चोग जंगमों,छेरिंग टशी एवं नवांग सोनम, सुनील, शिवराज सन्नी को प्रशास्ति पत्र दिये गये। वहीं बीआरओ के अधिकारियों व जवानों को जुलाई माह के बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क को शीध्र वहाली के लिए पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर, उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, उप मण्डल अधिकारी नागरिक केलंग रजनीश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा राणा , उपाध्यक्ष राजेश शर्मा 70 आरसीसी से मेजर रवि शंकर, वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे,  जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध, दोरजे लारजे, एपीएम के सदस्य अनिल सहगल टी0एस0सी0 सदस्य सुशील व सन्नी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थि थे ।  

   

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , 75th Republic Day , Republic Day 2024 , Republic Day of India , Indian Republic Day , 26 January 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD