Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ग्रामीण विकास को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता: आरएस बाली

सीनियर सिटीजन के माध्यम से 45 लाख के कार्यों का करवाया लोकार्पण

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, नगरोटा , 24 Jan 2024

Last updated on: Jan 24, 2024, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक)आर.एस बाली ने कहा कि ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बुधवार को सेराथाना तथा रजियाना में गांव के सीनियर सिटीजन के माध्यम से 45 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बिजली शिकायत केंद्र तथा कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का किया उद्घाटन किया तथा सेराथाना, पटियालकड, ग्लू , रिन, रमेहढ , सिहुड और बलधर पंचायत के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। 

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 36 जरूरतमंद लोगोें को बीमारी तथा निर्धन बेटियों की शादी के लिए 6 लाख के चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच कर उसकी समस्याओं का निराकरण करने में विश्वास रखती है। इसी दृष्टिकोण के तहत प्रदेश सरकार अपने महत्वकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रुप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। अनाथ बच्चों केे लिए सुख- आश्रय योजना शुरू कर 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया। 

ऐसे बच्चों को हर माह 4 हजार जेब खर्च दिया जा रहा है,साथ ही उनकी पढ़ाई व होस्टल का खर्चा देने के साथ घर बनाने के लिए मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विधवा व एकल नारी को गृह निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक प्रतिशत की दर से ऋण भी उपलब्ध करवा रही है।

 इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, चीफ इंजीनियर अजय गौतम, एस.सी पुनीत सोंधी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग कमल चैधरी, एसडीओ तरसेम कुमार, बीएमओ रूबी भारद्वाज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़,आदर्श भारद्वाज, कांता सरोच ,प्रधान सुशील,उपप्रधान कुलभूषण, जिला परिषद सोनिया, विनेश कटोच, रजनीश धीमान, तिलक,सुरेश, कर्म सिंह,जय चंद, हजारा सिंह,  रविंद्र सैनी,ऋतु नागपाल,दिनेश, शशि कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD