Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अनमोल गगन मान द्वारा अंतरराष्ट्रीय फिटूर पर्यटन सम्मेलन में शिरकत

भारत पेवेलियन का पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड , 24 Jan 2024

Last updated on: Jan 24, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा स्पेन के शहर मैड्रिड में आज शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय फिटूर पर्यटन सम्मेलन में शिरकत की गई। राज्य के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के नेतृत्व में पंजाब राज्य के शिष्टमंडल द्वारा इस पर्यटन सम्मेलन में शिरकत की गई है। 

सम्मेलन के पहले दिन आज भारतीय पेवेलियन का उद्घाटन अनमोल गगन मान द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदुस्तान के स्पेन में दूतावास दिनेश के पाठक भी उपस्थित थे। इसके इलावा पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी और विभाग के एडीशनल डायरैक्टर राकेश कुमार पोपली और हिमांशु जैन, ए. सी. ई. ओ. भी उपस्थित थे। 

सम्मेलन के दौरान अनमोल गगन मान की तरफ से अलग अलग देशों के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात की गई और उनको पंजाब के पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पंजाब के पास ख़ूबसूरत दरिया, जंगल, पहाड़ और अलग अलग मौसमों वाला वातावरण है। इसके इलावा सिख धर्म और इतिहास के सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान भी पंजाब में ही हैं। 

उन्होंने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बताया कि सर्द ऋतु में पूरी दुनिया से पक्षी भी पंजाब में सबसे अधिक आते हैं। अनमोल गगन मान द्वारा पर्यटन उद्योग के द्वारा बड़ी आमदन हासिल करने वाले मुल्कों के प्रतिभागी के साथ पंजाब में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए विचार-विमर्श भी किया गया। यहाँ यह भी बताने योग्य है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन सम्मेलनों में पंजाब सरकार द्वारा बहुत लम्बे अरसे के बाद किसी शिष्टमंडल द्वारा शमूलियत की गई है।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD