Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने आईआईटी जम्मू के लीडरशिप बूटकैंप विद्याभिराम’24 का उद्घाटन किया

Vikramjeet Singh, Vikramjit Singh, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Kashmir Valley
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 22 Jan 2024

Last updated on: Jan 22, 2024, 00:00 IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू ने अपने उद्घाटन लीडरशिप बूटकैंप, विद्याभिराम’24 की सफल शुरुआत के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर चिह्नित किया है। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह, जिन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बूटकैंप लीडरशिप के विभिन्न पहलुओं के संबंध में प्रतिभागियों के ज्ञान को और बढ़ाएगा। इस कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ताओं द्वारा जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिए गए, जिनमें सहायक प्रोफेसर आईआईएम जम्मू डॉ. बरनाली चैधरी, सहायक प्रोफेसर आईआईटी जम्मू डॉ. अमिताश ओझा, सहायक प्रोफेसर लद्दाख विष्वविद्यालय डॉ. जावेद मोहम्मद इकबाल और एक्सवर्स लिमिटेड संस्थापक प्रवीण बंगेरा शामिल थे।

जीजीएम साइंस कॉलेज, जेएंडके कॉलेज ऑफ बीबीए, एसएमवीडीयू कटरा, एमआईईटी जम्मू और आईआईटी जम्मू सहित जम्मू के प्रसिद्ध संस्थानों के 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय बूटकैंप में व्यावहारिक अतिथि वार्ताएं हुईं, इसके बाद जम्मू-कश्मीर की चुनौतियों के लिए 10 समस्या वक्तव्यों को संबोधित करने वाले सत्र आयोजित किए गए।

प्रतिभागियों ने “डिज़ाइन सोच और स्थिरता“ पर समर्पित ध्यान के साथ कई नवीन समाधान सुझाए। आईआईटी जम्मू में अंतिम वर्ष के छात्र और बूटकैंप के संयोजक प्रेमवीर सिंह ने इस पहल को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की। आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रोफेसर मनोज सिंह गौड़ ने बूटकैंप को 3-5 दिन के अधिक व्यापक प्रारूप में विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा, इस प्रकार इस प्रभावशाली नेतृत्व कार्यक्रम का आशाजनक समापन हुआ।

 

Tags: Vikramjeet Singh , Vikramjit Singh , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Kashmir Valley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD