Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: सीपीएस

मुल्थान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनीं समस्याएं

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्थान , 21 Jan 2024

Last updated on: Jan 21, 2024, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। रविवार को मुल्थान ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि मुल्थान क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र बैजनाथ हलके का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महत्व को बढ़ाने और खुशहाली के लिये विकास की गति को ओर तेज किया गया है।  उन्होंने कहा कि जन सुविधा का ध्यान में रखते हुए लोगों और इलाके की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के लिये सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर सरकार विशेष तवजों दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों तक सुगम और बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए खाली पदों को भरने के साथ साथ ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार उपलब्ध करवाने के लिए 7 पंचायतों को डिग्री कॉलेज दिया गया और बच्चें घर के पास उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय का नया भवन भी तैयार होगा और  रिक्त पदों को भी भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की पंचायतों में लोक सेवा केंद्र बनाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि  20 पंचायतों में लोक सेवा केंद्र भवनों के निर्माण पर 1 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे  हैं। 

उन्होंने कहा कि मुल्थान पंचायत में ही 60 लाख के कार्य चल रहे हैं और शेष 6 पंचायतों में भी करोड़ों के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश कुमारी, उपप्रधान संजीव ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राव सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD