Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन से हार के डर से भाजपा बेचैन : आप

जो भी सोचता है कि भाजपा को हराना मुश्किल है, वह चंडीगढ़ में उनकी हालत देख सकता है, वे डरे हुए हैं : जरनैल सिंह

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jarnail Singh, Chandigarh Mayor elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jan 2024

Last updated on: Jan 18, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को स्थगित करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं ने कहा कि यहां इंडिया गठबंधन स्पष्ट रूप से जीत रहा है। बीजेपी हार के डर से ऐसा अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 18 जनवरी को होना था लेकिन अब इसे स्थगित किया जा रहा है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन की ताकत से घबरा गई है और वे इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी पहली हार का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।

आप चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि भाजपा को हराना मुश्किल है, वह आज चंडीगढ़ में उनकी हालत देख सकता है। वे हार से इतने डरे हुए हैं कि चुनाव से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के गठबंधन के बाद बीजेपी इस चुनाव को रद्द करना चाहती है। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि अब पूरा देश बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और जल्द ही हम इससे छुटकारा पा लेंगे।

चंडीगढ़ में भाजपा की रणनीति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप के राज्यसभा सांसद  डॉ. संदीप पाठक ने एक्स पर कहा, "अपनी अपरिहार्य हार को देखते हुए भाजपा ने चंडीगढ़ में अपनी गंदी चाल शुरू कर दी है। यह घटना हमारे देश के चुनाव प्रणाली को हतोत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को स्थगित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे।

सांसद राघव चड्ढा ने भी चुनाव में इस अलोकतांत्रिक हस्तक्षेप के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि भाजपा 'लोकतंत्र-फोबिया' से ग्रस्त है। उसे लोकतंत्र और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों का भी डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन की जीत से डर गई है।आप नेता ने कहा कि उनके पक्ष में कुल 36 वोटों में से 20 वोटों के साथ, इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

इसने बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स विभाग को ओवरटाइम काम करने के लिए मजबूर कर दिया है।तो पहले चुनाव सचिव बीमार पड़े और अब पीठासीन अधिकारी भी बीमार पड़ गए हैं। भाजपा उस चुनाव को स्थगित करने की चालें चल रही है जिसमें वह बुरी तरह हारने वाली है। चड्ढा ने कहा कि चुनाव टालने का यह जानबूझकर किया गया प्रयास इस बात का निर्विवाद प्रमाण है कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी उस असंतुष्ट बच्चे की तरह है जो गली क्रिकेट में बुलाए जाने पर बल्ला छीन लेती है और खेल खत्म करने की घोषणा कर देती है। चड्ढा ने पूछा कि क्या हमारा लोकतंत्र इतना कमजोर है कि चुनाव तभी होंगे जब बीजेपी जीत रही होगी और अगर बीजेपी हार रही होगी तो चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा?

उन्होंने आगे कहा कि यह मुकाबला इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच है और इंडिया गठबंधन इसे स्पष्ट तौर पर जीत रहा है। लेकिन हार के डर से चुनाव रद्द करके बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है, लेकिन अगर इंडिया गठबंधन इसी तरह एकजुट होकर लड़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी का सत्ता से सफाया हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि पार्टियां आएंगी और जाएंगी, लेकिन इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा से छुटकारा पाना जरूरी है। अगर भाजपा सत्ता में बनी रही तो वह भारत को उत्तर कोरिया बना देगी।उन्होंने आगे कहा कि मेयर का चुनाव निष्पक्ष रूप से हो इसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। साथ ही हम चुनाव प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि यदि एक पीठासीन अधिकारी बीमार पड़ जाए तो आप दूसरे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करें।

वे जिसे चाहें नियुक्त कर सकते हैं लेकिन चुनाव आज निर्धारित थे, इसलिए इसे आज ही कराया जाना चाहिए। चड्ढा ने कहा कि यह सिर्फ मेयर का चुनाव है और बीजेपी इंडिया गठबंधन से इतनी डरी हुई है कि उनकी रातों की नींद अभी से उड़ गई है। ज़रा सोचिए जब 2024 के आम चुनाव में उनका सामना इंडिया गठबंधन से होगा बीजेपी की हालत क्या होगी?

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jarnail Singh , Chandigarh Mayor elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD