Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंचायत के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार होगा विकास माडल : आर एस बाली

प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से अपने अपने क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताएं मांगी

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगबां , 16 Jan 2024

Last updated on: Jan 16, 2024, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां की प्रत्येक पंचायत के लोगों की विकास की प्राथमिकताओं के आधार पर ग्रामीण विकास का माॅडल विकसित किया जाएगा। इस के लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा लोगों से प्रारंभिक चरण में तीन-तीन विकास की प्राथमिकताएं तय करने के लिए कहा गया है ताकि उसके अनुरूप नगरोटा विस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मंगलवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने पंचायत मिलन पंचायत संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नगरोटा में कबाड़ी,  सुनेहड़, मुमता,मूंदला, अमतराड, उस्तेहड़, स्कॉट, चाहडी, अम्बाडी, लिली, ठारू, कीर चंबा,और मस्सल पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं और तथा अधिकारियों को समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अति निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा इस के लिए पंचायत स्तर पर अति निर्धन लोगों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में एक लाख की राशि गरीब परिवारों पर खर्च की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा तथा निरीक्षण नियमित तौर पर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि नगरोटा के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा सभी पंचायतों के समग्र विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गई है तथा सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग कमल चैधरी, एसडीओ माया दास, ई ओ कंचन बाला, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महासचिव एवं  उपप्रधान अजय सिपहिया ,विनोद कुमार,कांता पठानिया,सुमित्र मसंद,अमित डोगरा, एनडी शर्मा, मुकेश मेहता, बंदना, अनिल,स्वरूप चैहान, निर्मल पराशर, विनेश कटोच,रंजीत जरियाल,अजय पनियारी, निर्मल, जोंकी, प्यारे लाल,  संतोष चैधरी, प्रेम राणा, अनिल, अविनाश, कुलदीप जोंकी, बलवीर, पूर्ण चंद, पिंटू ठाकुर और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD