Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नेशनल हाईवे के कार्यों में लाई जाए तेज़ी : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

दिल्ली-कटड़ा ऐक्सप्रैस वे सम्बन्धी की समीक्षा बैठक

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, DC Amritsar, Amritsar, Ghanshyam Thori, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Jan 2024

Last updated on: Jan 12, 2024, 00:00 IST

राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सडक़ों के जाल का अहम रोल होता है, जिससे राज्यों का एक दूसरे से सडक़ीय सम्पर्क कायम हो सके और व्यापार में विस्तार हो सके। इन शब्दों का प्रगटावा स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ.  लोक निर्माण विभाग मंत्री पंजाब ने आज दिल्ली-कटड़ा ऐक्सप्रैस वे को लेकर नेशनल प्रोजैक्ट हाईवे के और अमृतसर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के उपरांत किया। 

मंत्री ई.टी.ओ. ने बताया कि दिल्ली-कटड़ा ऐक्सप्रैस वे की ज़मीन ऐक्वायर करने के लिए 1829 करोड़ रुपए जारी हुए थे। जिसमें से अब तक 1647 करोड़ रुपए संबंधितों को बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के कार्यों में किसी तरह की भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि किसी जगह पर ज़मीन ऐक्वायर सम्बन्धी कोई मुश्किल पेश आती है तो मिल-जुलकर उसका समाधान निकाला जाए। 

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने स. ई.टी.ओ. के संज्ञान में लाया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे लेकर भी ज़मीन का कब्ज़ा नहीं दिया जा रहा, जिस पर लोक निर्माण मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि वह ख़ुद यह केस देखें और जल्द से जल्द इनका निपटारा करवाया जाए। मंत्री ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान की सरकार द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि किसी राज्य का विकास वहां के सडक़ीय जाल को देखकर ही लगाया जा सकता है। स. ई.टी.ओ.  ने समूह एस.डी.एमज़ को हिदायत करते हुए किसी ज़मीन की मलकीयत का मुआवज़ा देने में देर नहीं होनी चाहिए और सम्बन्धित मालिकों को सरकार द्वारा जो मुआवज़ा निर्धारित किया गया है वही मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि लम्बित मामलों में तेज़ी लाई जाए, जिससे भूमि को एक्वायर करके प्रोजैक्ट का काम जल्दी पूरा किया जा सके। मंत्री ई.टी.ओ.  ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी ज़मीन के मलकीयत रेट में किसी भी तरह की कोई गलती है तो वह ऑरबीटरेटर के पास जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पैसे ही सम्बन्धित मालिकों को दिए जा रहे हैं। 

इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर स. हरप्रीत सिंह, एस.डी.एम. अमृतसर- 1 और 2 स. मनकंवल सिंह चाहल और श्री निकास कुमार, एस.डी.एम बाबा बकाला स. अमनदीप सिंह, एस.डी.एम अजनाल स. अरविन्दरपाल सिंह, जि़ला राजस्व अधिकारी श्री तपन भनोट, एस.पी. हैडक्वार्टर श्रीमति जसवंत कौर, डी.एस.पी. ग्रामीण स. हरप्रीत सिंह, एस.ई. लोक निर्माण विभाग स. इन्दरजीत सिंह, प्रोजैक्ट डायरैक्टर नेशनल हाईवे, राकेश कुमार यादव इंजीनियर विशाल गौतम के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Amritsar , Amritsar , Ghanshyam Thori , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD