Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत पंजाब पुलिस द्वारा 202 एफआईआरज़ दर्ज; 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

हरेक पुलिस जि़ले में इस विशेष ऑपरेशन की सफलता के लिए स्पैशल डीजीपी / एडीजीपी / आईजीपी / डीआईजी रैंक के अफसरों द्वारा निजी तौर पर की गई निगरानी

Crime News Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 08 Jan 2024

Last updated on: Jan 08, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की गई मुहिम के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस ने सोमवार को नशों की खऱीद-फऱोख़्त या अन्य गतिवितिधियों सम्बन्धी संवेदनशील स्थानों में बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय घेराबन्दी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।  

यह ऑपरेशन राज्य भर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के स्पैशल डीजीपी / एडीजीपी / आईजीपी / डीआईजी रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जि़ले में निजी तौर पर कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया।  

सीपीज़/ एसएसपीज़ को कहा गया कि वह पूरी सावधानी और सतर्कता से योजना बनाने के लिए अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में नशीले पदार्थों और मेडिकल नशों की बिक्री वाले प्वाइंटों या ऐसे स्थानों (ड्रग हॉटस्पॉट्स), जो नशा-तस्करों की पनाहगाहें हैं और जहाँ वह धड़ल्ले से अपनी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए सुरक्षित हैं, की पहचान करें जिससे भारी पुलिस तैनाती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सके।  

विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला जिन्होंने फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी रवजोत कौर गरेवाल के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एनफोर्समैंट, रोकथाम और पुनर्वास लागू किया है।  

उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े स्तर पर ऐसे कासो ऑपरेशन न केवल समाज विरोधी तत्वों में ख़ौफ़ पैदा करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों का भरोसा बढ़ाते हैं और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को भी बढ़ाते हैं। स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 9000 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाली 600 से अधिक पुलिस टीमों ने 268 ड्रग हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी की और 5505 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। 

ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 202 एफआईआर दर्ज करके 48 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने के अलावा 21 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी हिरासत में लिया। इस सम्बन्धी नतीजे साझे करते हुए स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपए की ड्रग मनी, 1.1 किलो अफ़ीम, 87.5 किलो भुक्की, 10125 नशीली गोलियाँ, 18 टीके, 885 लीटर अवैध शराब और 12,350 लीटर लाहन की बरामदगी के अलावा 16 मोटरसाईकल और एक कार भी ज़ब्त की है। बताने योग्य है कि जि़ला पुलिस बलों द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के द्वारा नशों के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD