Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

जालंधर स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार घोटाले को चालाकी के साथ छुपाने में लगी आप सरकार: जयवीर शेरगिल

जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गबन की जांच सीबीआई से कराई जाएः भाजपा

Jaiveer Shergill BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 Jan 2024

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए जालंधर नगर निगम को भेजे गए केंद्रीय फंडों के दुरुपयोग की सीबीआई जांच के आदेश देने का विनम्र अनुरोध किया है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के माध्यम से जालंधर नगर निगम को 1000 करोड़ रुपये की भारी भरकम ग्रांट भेजी गई थी, लेकिन कुछ नगर निगम अधिकारियों, ठेकेदारों और राजनेताओं की मिलीभगत से इन फंडों में भारी गबन हुआ है।  

उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच ही इस बड़े भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल दोषियों को सजा दिला सकती है। शेरगिल ने मामले का विस्तार से जिक्र करते हुए, कहा कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कूड़े की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के अलावा, स्वच्छ पानी, शानदार सड़कें, अच्छी स्ट्रीट लाइटें और बढ़िया सीवरेज प्रणाली सहित  बेहतरीन नागरिक सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए जालंधर नगर निगम को 1000 करोड़ रुपये की ग्रांट दी गई थी।  

लेकिन नगर निगम अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं की मिलीभगत से ठेकेदारों ने यह आश्वासन देते हुए कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिसके चलते उन्होने अधिक रेट वाले टेंडर पेश किए। जबकि टेंडर दिए जाने के बाद ठेकेदारों ने इन प्रोजेक्ट्स में बेहद खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया और नगर निगम अधिकारियों व राजनेताओं की मिलीभगत से नाजायज तरीके से भारी पैसा कमाया।  

यह केंद्र सरकार के फंडों के गबन का स्पष्ट मामला है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट के सभी टेंडर राजनेताओं ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर अपने पसंदीदा ठेकेदारों और उनके परिवार के सदस्यों को उनके नाम पर कंपनियां बनाकर दे दिए, जो साफ तौर पर एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि आप सरकार के नेता बार-बार दोहराते रहते हैं कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे और पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी, लेकिन जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फंड भ्रष्टाचार घोटाले में दोषियों को दंडित करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया।  

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कांग्रेस और आप के नेता, जालंधर नगर निगम के अधिकारी, ठेकेदार और कुछ सेवानिवृत्त सिविल अधिकारी, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए गैरकानूनी तरीके से नियुक्त किया गया था, इस पूरे घोटाले में शामिल हैं। इस दौरान अपने दावों को मजबूती के साथ पेश करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि भले ही पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग ने पिछले दो वर्षों में जालंधर नगर निगम के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की लगभग 64 फाइलें जब्त कर ली हैं, लेकिन जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मेगा भ्रष्टाचार घोटाले में किसी भी आरोपी को न तो गिरफ्तार किया गया है, न ही संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इस बड़े भ्रष्टाचार घोटाले के आरोपियों और आप सरकार के बीच सांठगांठ है।

शेरगिल ने यह भी कहा कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री जालंधर के रहने वाले हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन अब वह इतने बड़े मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। शेरगिल ने कहा कि विशेष रूप से पिछली कांग्रेस सरकार और मौजूदा आप सरकार को जालंधर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाने के लिए मीडिया ने भी समय-समय पर इस मुद्दे को उजागर किया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि यह मुद्दा जालंधर नगर निगम के हाउस में भी उठाया गया था।

इन हालातों के मद्देनजर, उनका केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विनम्र अनुरोध है कि वह इस व्यापक भ्रष्टाचार घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दें, ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके और केंद्रीय फंडों का एक-एक पैसा भ्रष्टाचार मुक्त टिकाऊ विकास करने के लिए उपयोग किया जा सके।

 

Tags: Jaiveer Shergill , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD