Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

भगवंत मान पंजाब को भारत का विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बनाने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं: जयवीर शेरगिल

मान ने पंजाब को 'धरना मुक्त' बनाने का वादा किया था, लेकिन इसे 'धरना युक्त' बना दिया: भाजपा प्रवक्ता

Jaiveer Shergill, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने चुनाव से पहले किए वादों को पूरा नहीं करने और समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के लिए पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। यहां कड़े शब्दों में जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि जब से आप ने पंजाब की सत्ता संभाली है, तब से राज्य में लगातार धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अलावा, किसान, शिक्षक, बेरोजगार युवा, ग्रामीण, डॉक्टर और उद्योगपति उनकी उचित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के चलते ऐशो आराम पार्टी के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, मान ने स्पष्ट रूप से पंजाब को 'धरना मुक्त' बनाने का वादा किया था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि धोखे और कुशासन की इनकी नीतियों के कारण, आप सरकार ने पंजाब को एक 'धरना युक्त" राज्य बना दिया है। 

शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के परमानेंट इनवाइटी मैंबर भी हैं, ने कहा कि इससे भी अधिक शर्मनाक बात यह है कि मान प्रदर्शनकारियों के मुद्दे को हल करने के बजाय बेहद असंवेदनशील बयान दे रहे हैं। शेरगिल ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले मान ने किसानों के संबंध में कहा था कि किसान संगठन बिना किसी कारण के धरने पर बैठते हैं।  

उन्होंने कहा था कि पहले धरने के लिए वजह ढूंढते थे और अब धरने के लिए जगह ढूंढते थे। शेरगिल ने कहा कि ऐसी टिप्पणियाँ पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। 

उन्होने मान को याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि आप का जन्म भी धरनों से ही हुआ है। शेरगिल ने आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली पर बेहद निराशा व्यक्त करते हुए, आप सरकार को पूरी तरह से जनविरोधी करार दिया है।  

उन्होने जोर देते हुए कहा कि जो लोग सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं, वे इतने तानाशाह हो गए हैं कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं दे रहे हैं।  हाल ही में 1 जुलाई को संगरूर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया गया था, जो सरकार से सिर्फ उनकी सेवाओं को नियमित करने कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि आप सरकार हर उस व्यक्ति की आवाज़ दबा रही है जो इनके गलत कामों की आलोचना करता है और इन्होंने पंजाब के लोगों से बोलने की आज़ादी का अधिकार छीन लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में भी किसान आप सरकार के खिलाफ खड़े हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कई अन्य मुद्दों के अलावा, प्रदर्शनकारी किसान पंजाब में हर खेत के लिए नहरी पानी और आप सरकार द्वारा उनके नेता के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शेरगिल ने कहा कि सरकार की पूरी तरह से विफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में वेतन में देरी होने के कारण लुधियाना नगर निगम के सीवेज और सफाई कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा, जो मुख्यमंत्री के दावों को पूरी तरह से खारिज कर देता है कि अर्थव्यवस्था राज्य की सेहत अच्छी है।

शेरगिल ने हाल की बारिश का जिक्र करते हुए, कहा कि आप सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी, जिसके चलते पंजाब के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोगों को अत्यधिक मुश्किलों और वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा।  यह एक कड़वी सच्चाई है कि आप सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और अब लोगों में गुस्से की स्पष्ट भावना है और आप के निर्वाचित प्रतिनिधियों का घेराव इसका प्रमाण है। 

इस क्रम में, जनता के बीच आक्रोश इतना खतरनाक रूप ले चुका है कि कल नाभा के सूजा गांव के निवासियों ने उनके गांवों में बारिश का पानी छोड़े जाने के चलते आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान का घेराव किया। प्रदर्शनकारी इतने गुस्से में थे कि मान के सुरक्षा कर्मियों को उन्हें मौके से ले जाना पड़ा। 

इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता संभालने के बाद, आप सरकार ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

 

Tags: Jaiveer Shergill , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD