Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

 

डॉ.एस.जयशंकर और पीयूष गोयल ने आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2023 प्रदान किए

Aatmanirbhar Bharat Utsav 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2024

नई दिल्ली के भारत मंडपम, में आज 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024' का उद्घाटन मुख्य अतिथि, केंद्रीय विदेश मंत्री, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और विशिष्ट अतिथि, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने किया। इस दौरान विजेताओं को राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार 2023 प्रदान किए गए।

उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 140 करोड़ भारतीयों के बेहतर भविष्य के लिए एक परिवार के रूप में काम कर रही है। उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024' की प्रशंसा करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरकार के दृष्टिकोण को जनता के प्रतिनिधि के रूप में सामने लाने का महत्‍वपूर्ण कार्य किया है और यही दृष्टिकोण पिछले 10 वर्षों में सरकार की पहचान बना है।  

श्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब भारत अर्थव्यवस्था की बात करता है, तो भारतीय महत्वाकांक्षा और लक्ष्य छोटे बदलावों के लिए नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था कुछ वर्षों में 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी और 2027 तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी बन जाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा स्‍था‍पित किए गए अमृत काल के पंच प्राण के अनुसार 140 करोड़ भारतीयों को एक टीम के रूप में काम करके इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि एक जिला एक उत्‍पाद-ओडीओपी पहल में पर्यटन क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने की क्षमता है और यह रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में निर्माण "बहुत" महत्वपूर्ण है, उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रचार भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मांग बढ़ाने में मददगार होता है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी और भौगोलिक संकेतक - जीआई पारंपरिक भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने में प्रभावी उपकरण के रूप में कार्य कर रहे हैं।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान देश भर में आयोजित विभिन्न जी20 कार्यक्रमों में एक जिला एक उत्‍पाद को विश्‍व के सामने प्रदर्शित किया। यह भारत की कलात्‍मकता का प्रतिनिधित्‍व बना। विभिन्‍न आयोजनों के दौरान ओडीओपी कारीगरों, विक्रेताओं और बुनकरों को वैश्विक मंच पर विशिष्‍ट पहचान मिली। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्य रूप से विदेशी प्रतिनिधियों को एक जिला एक उत्‍पाद उपहार में देती है और यह भारत में आयोजित जी20 कार्यक्रमों के दौरान व्यापक रूप से किया गया था। 

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय देश के आउटबाउंड शिपमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय मिशनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव, श्री राजेश कुमार सिंह, कपड़ा मंत्रालय की सचिव श्रीमती रचना शाह और भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री प्रदीप सिंह खरोला उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 की अध्‍यक्षता वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा की जा रही है। एक जिला एक उत्‍पाद पुरस्कार ओडीओपी पहल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रयासों और सफलताओं को मान्यता देते हैं। इस अभिनव राष्ट्रीय प्रयास में उनके योगदान का उत्‍सव मनाने के लिए जिलों, राज्यों और विदेशों में भारतीय मिशनों को एक साथ लाते हैं।

आत्मनिर्भर भारत उत्सव और राष्ट्रीय एक जिला एक उत्‍पाद पुरस्कार समारोह आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा का उत्सव है। यह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध  प्रतिभाओं और नवाचार की भावना को प्रदर्शित करता है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 3 से 10 जनवरी तक चलने वाला आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024, भारत की आर्थिक शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया एक ऊर्जस्‍वी कार्यक्रम है। 

इसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक क्षेत्र अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय उत्पादों के वर्गीकरण के साथ-साथ देश की तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास को विशिष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। ये क्षेत्र सामूहिक रूप से भारत की विरासत की समृद्धि और इसकी बढ़ती उद्यमशीलता भावना को प्रदर्शित करते हैं।

इस वर्ष के एक जिला एक उत्‍पाद पुरस्कार संस्करण ने काफी रुचि जागृत की है। इस संबंध में 25 जून से 31 जुलाई 2023 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई थी। इस दौरान 26 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 535 जिलों और विदेश में 19 भारतीय मिशनों से रिकॉर्ड 580 आवेदन मिले थे। यह उत्‍साहपूर्ण प्रतिकिया प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने, नवीन प्रथाओं को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक सेवा वितरण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी समर्पण को प्रदर्शित करती है। यह उत्साही भागीदारी एक जिला एक उत्‍पाद पहल के लक्ष्यों और आदर्शों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने एक जिला एक उत्‍पाद से संबद्ध सार-संग्रह का शुभारंभ किया। यह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, जिलों और विदेशों में भारतीय मिशनों के काम और प्रयासों का एक प्रमाण है। इसके योगदान को एक जिला एक उत्‍पाद पुरस्कार, 2023 के माध्यम से पहचाना गया। वहां प्रलेखित प्रोफाइल ब्लूप्रिंट हैं दूरदर्शी शासन, लचीलेपन और अनुकूलनशीलता का प्रमाण है। 

वे सुशासन को अपनाने और विभिन्न संदर्भों में सफल मॉडलों को दोहराने के लिए हमारी स्थानीय सरकारों की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हैं। विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर और वाणिज्‍य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक जिला एक उत्‍पाद पुरस्कार 2024 के अगले संस्करण का एक डिजिटल लॉन्च भी जारी किया गया। एक जिला एक उत्‍पाद के लिए 3 श्रेणियों में कुल 24 पुरस्कार रखे गए – विभिन्‍न जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को ये पुरस्‍कार प्रदान किए गए। पुरस्‍कार समारोह में विदेश में भारतीय मिशन वुर्चअल रूप से शामिल हुए।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD