Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी की ओर से आई.एस.आई व हालमार्क संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने का आह्वान

भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से करवाए गए जागरुकता कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत

Jai Krishan Singh Rouri AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/ होशियारपुर , 03 Jan 2024

Last updated on: Jan 03, 2024, 00:00 IST

उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित भारतीय मानक ब्यूरो के चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की ओर से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से ब्लाक गढ़शंकर में बी.डी.पी.ओ. मनजिंदर कौर के नेतृत्व में जिला का चौथा ग्राम पंचायत जागरुकता कैंप लगाया गया। इस कैंप में 77 के करीब पंचो-सरपंचों व समिति सदस्यों ने शमूलियत की।

पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए उपस्थित पंच-सरपंचों, समिति सदस्यों व आम लोगों को आई.एस.आई व हालमार्क संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बी.आई.एस एप का अधिक प्रयोग कर जहां लोग अच्छी क्वालिटी का सामान हासिल कर सकते हैं, वहीं ठगी से भी बच सकते हैं। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधियों के इस प्रयास की प्रशंसा की।

इस मौके पर गांवों के लिए बी.आई.एस मानकों के विकास के बारे में पत्रिका, फ्लायर व कृषि से संबंधित जानकारी भागीदारों में बांटी गई ताकि उनके रोजाना जीवन के साथ-साथ कृषि सैक्टर के ज्ञान में वृद्धि की जा सके। इस समागम के दौरान भागीदारों को विकास गतिविधि, निजी जरुरतों या खेतों में सिंचाई ोत बनाते समय मानक सामान खरीदने के लिए मानक की महत्ता के बारे में परिचित करवाया गया। 

भागीदारों ने बी.आई.एस केयर एप को भी डाउनलोक किया व असली आई.एस.आई मार्क की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए इस एप का प्रयोग करना सीखा ताकि रोजाना जीवन में मानकों के बारे में उनके ज्ञान में वृद्धि की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी गिनती में महिला पंचायत सदस्यों ने हाल मार्किंग व बी.आई.एस केयर एप पर चर्चा में उत्साह से हिस्सा लिया। 

भागीदारों ने बड़े जोश के साथ ‘जागो ग्राहक जागो’ का नारा भी लगाया। भागीदारों ने वर्कशाप के दौरान प्राप्त की जानकारी का प्रभावी प्रयोग करने के बारे में अपने विचार सांझे किए। भागीदार यह जानकर हैरान रह गए वे बी.आई.एस एप पर सीधे शिकायत कर सकते हैं और स्टैंडर्ड मार्क का दुरुपयोग की जांच कर सकते हैं, जिसका विभाग की ओर से एक माह के अंदर निपटारा करना होता है। 

इस मौके पर बी.डी.पी.ओ मनजिंदर कौर ने आए मेहमानों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया व वादा किया कि आने वाले समय में ऐसे कैंप गांव स्तर पर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बी.आई.एस विभाग से आए सलाहकार दलबीर सिंह, रिसोर्स पर्सन फोरन चंद व योगराज का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, सुपरिडैंट जीवन व बी.डी.पी.ओ गढ़शंकर का समूह स्टाफ भी मौजूद था।

 

Tags: Jai Krishan Singh Rouri , Garhshankar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD