Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सलाहकार भटनागर, सचिव एमएसडीई ने आईटीआई शोपियां में पीएम विष्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं, पूरे जम्मू-कश्मीर में बदलाव के उत्प्रेरक बनें-सलाहकार भटनागर

Advisor Rajiv Rai Bhatnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 02 Jan 2024

Last updated on: Jan 02, 2024, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के शिल्पकार समुदाय को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ उद्योग-प्रासंगिक कौशल से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, जम्मू और कश्मीर आईटीआई शोपियां में दर्जी क्राफ्ट में 30 प्रशिक्षुओं के पहले बैच के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत के साथ प्रतिष्ठित पीएम विष्वकर्मा योजना लागू करने वाला आज देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

विष्वकर्मा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी के साथ आईटीआई शोपियां में किया।इस अवसर पर संयुक्त सचिव एमएसडीई सोनल मिश्रा, आयुक्त सचिव एसडीडी जम्मू-कश्मीर सौरभ भगत, शोपियां के उपायुक्त फ़जउल हसीब, निदेशक एसडीडी, जम्मू-कश्मीर, सरकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य, अधीक्षक और प्रशिक्षक, विभिन्न शिल्पकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए सलाहकार भटनागर ने कहा कि यह पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है कि केंद्र सरकार के समर्थन से हमारा केंद्र शासित प्रदेश इस योजना को लागू करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।उन्होंने कहा कि पीएमवीवाई एक महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि इसका उद्देश्य हमारे कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए मान्यता, प्रशिक्षण, टूल किट, प्रमाणन, विपणन सहायता और आसान ऋण प्रदान करना है।

यह योजना हमारे देश के कारीगरों को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। सलाहकार ने बताया कि वर्तमान एलजी के नेतृत्व वाला प्रशासन युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पूरे क्षेत्र में कौशल वातावरण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर सलाहकार भटनागर ने कार्यक्रम को लागू करने में एसडीडी और आईटीआई शोपियां के प्रयासों की सराहना की और युवाओं को सशक्त बनाने और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कारीगरों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और जम्मू-कश्मीर में बदलाव के लिए उत्प्रेरक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि यह योजना जल्द ही जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में लागू की जाएगी।इस अवसर पर बोलते हुए, सचिव एमएसडीई ने योजना के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आयुक्त सचिव, एसडीडी और उपायुक्त शोपियां ने भी इस अवसर पर बात की।

इस मौके पर पहले बैच के कई प्रशिक्षुओं ने इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और कौशल हासिल करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया, जिससे न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को लाभ होगा बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान मिलेगा।गौरतलब है कि पीएमवीवाई सितंबर 2023 में षुरु की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है।

इस योजना का उद्देश्य पीएम विष्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के साथ-साथ पांच से सात दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे अधिक के उन्नत प्रशिक्षण के साथ लोगों की कारीगरी और शिल्प को पहचानना है, जिसमें 500 प्रति दिन रुपये का वजीफा शामिल है। यह योजना प्रशिक्षित विष्वकर्माओं को 15000 रुपये का आधुनिक टूलकिट मुफ्त प्रदान करेगी, इसके अलावा क्रेडिट आधारित सॉफ्ट लोन के साथ जुड़ाव और उनके व्यवसाय के विस्तार हेतु विपणन सहायता भी योजना के तहत प्रदान की जाएगी।

 

Tags: Rajiv Rai Bhatnagar , Rajeev Rai Bhatnagar , Advisor to Lieutenant Governor , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD