Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत गढ़शंकर से बस को दिखाई हरी झंडी

गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना

Mukh Mantri Teerth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर , 01 Jan 2024

Last updated on: Jan 01, 2024, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को गढ़शंकर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के आम लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत का ध्यान रखा है।  

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह योजनानुसार अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बसें लगातार रवाना होती रहेंगी। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

 

Tags: Jai Krishan Singh Rouri , Garhshankar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD