Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम : विधायक जसवीर राजा गिल ने श्री आनंदपुर साहिब व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को किया रवाना

विधायक उड़मुड़ ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी, 23 को श्री आनंदपुर साहिब व तलवंडी साबो को बस गांव कुराला से की जाएगी रवाना

Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/ होशियारपुर , 20 Dec 2023

Last updated on: Dec 20, 2023, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से श्री आनंदपुर साहिब व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को शिमला पहाड़ी टांडा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विधायक उड़मुड़ ने कहा कि आज बहुत की खुशी का दिन है कि उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के लोग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता के साथ जो भी वादा किया उसे निभाया है। उन्होंने पंजाब वासियों को तीर्थ यात्रा करवाने का वादा भी किया था, जिसे पूरा किया है और पूरे प्रदेश से लोग अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। 

उड़मुड़ से श्री आनंदपुर साहिब व श्री अमृतसर साहिब जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।  

जसवीर सिंह गिल ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदान (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसें और रेल गाडिय़ां पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेलगाड़ी व कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ के रास्ते से ए.सी बसों के द्वारा होगा। 

उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 23 दिसंबर को टांडा के कुराला गांव से श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो के लिए तीर्थयात्रियों की एक बस रवाना की जाएगी।उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए 22 दिसंबर को टांडा के गांव मसीतपाल कोट और 26 दिसंबर को बेट क्षेत्र के गांव रड़ा में 'सरकार आपके द्वार' के तहत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

इस दौरान सभी सरकारी विभाग लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष केशव सिंह सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष जगजीवन जग्गी, डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह, एसएमओ टांडा डॉ. करण कुमार सैनी, तहसीलदार टांडा गुरप्रीत सिंह, पार्षद सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, एसएचओ ओंकार सिंह बराड़, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश भट्टी सुरिंदर जाजा, सुखविंदर सिंह अरोड़ा, चौधरी कमल सिंह सैनी, डॉ. करण विर्क अवतार सिंह पलचक, गुरदीप सिंह हैप्पी, प्रेम पडवाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Jasvir Singh Raja Gill , Urmar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Tirth Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD