Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लायंस क्लब मोहाली सुप्रीम ने नेचर पार्क में फलदार पौधे लगाए

पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक पौधे लगाने की जरूरत: डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी

Kuljit Singh Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Dec 2023

Last updated on: Dec 20, 2023, 00:00 IST

लायंस क्लब सुप्रीम मोहाली द्वारा आज क्लब पीआरओ हरिंदरप्रीत सिंह के नेतृत्व में 35 आम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी थे, जो लायंस क्लब मोहाली के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर बोलते हुए डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने लायंस क्लब मोहाली सुप्रीम की सराहना की और कहा कि पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने में भी पेड़ सहायक हैं। उन्होंने विशेष रूप से लायंस क्लब मोहाली सुप्रीम के पीआर हरिंदरप्रीत सिंह की प्रशंसा की और कहा कि ये सभी आम के पौधे हरिंदरप्रीत सिंह ने खुद तैयार किए हैं और किसी नर्सरी से नहीं लाए हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज युवा समाज सेवा से जुड़ रहे हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।

संस्था की अध्यक्ष जगजीत कौर काहलों ने कहा कि लायंस क्लब मोहाली उच्च स्तर के समाज सेवा के कार्य कर रहा है और इसके सभी सदस्य समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डिप्टी मेहर कुलजीत सिंह बेदी का धन्यवाद किया और कहा कि कुलजीत सिंह बेदी शहर के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं और समस्याओं का समाधान करवाते हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर को ऐसे नेताओं की जरूरत है. संस्था के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज और सचिव सतविंदर सिंह धड़क ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्लब के नये बने सदस्य जसबीर सिंह मल्ली, लायन राजिंदर सिंह काहलों और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Bedi , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD