Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल

 

अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन यात्रा शनिवार को कुरूक्षेत्र जिला के शाहबाद हलके में पहुंची

इस दौरान सैंकड़ो लोग भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोडक़र इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए शामिल हुए

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहबाद , 16 Dec 2023

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा 24 फरवरी को शुरू की गई परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे चरण में परिवर्तन रथयात्रा शनिवार को कुरूक्षेत्र जिला के हलका शाहबाद पहुंची। लोगों ने फूल मालाओं से अभय सिंह चौटाला का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैंकड़ो लोग भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोडक़र इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए शामिल हुए। 

अभय सिंह चौटाला को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जनसभा में पहुंची और इस नजारे को देखकर अभय सिंह चौटाला गद-गद नजर आए। अभय सिंह चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने परिवर्तन यात्रा इसलिए शुरू की थी क्योंकि भाजपा और जेजेपी ने चुनावों से पहले जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे उन वादों को पूरा करने की बजाय लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। 

भाजपा और जेजेपी ने हरियाणा प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया। प्रदेश में विकास करने के बजाय भाजपा गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले कर लूटना शुरू कर दिया। आज भाजपा गठबंधन सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा और बुजुर्ग समेत हर वर्ग बेहद दुखी है। यहां तक की स्कूल में बच्चे भी बेहद दुखी हैं। वहीं कांग्रेस जो मुख्य विपक्षी दल है ।

उन्होंने बजाय लोगों की आवाज उठाने के आपस मे जूतम पैजार शुरू कर दी और उनकी लड़ाई पूरे प्रदेश के लोगों के सामने खुलकर आ गई जिसके कारण प्रदेश के लोगों का भरोसा कांग्रेस के उपर से पूरी तरह से उठ गया है। हरियाणा प्रदेश चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है। भाजपा-जेजेपी सरकार और कांग्रेस के कारण प्रदेश के लोगों की जिस तरह से बेकद्री और अनदेखी हो रही है उससे हरियाणा प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। 

इसलिए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने यह निर्णय लिया कि अब गठबंधन सरकार की बेकायदगियों को प्रदेश के लोगों के सामने रखने की यह जिम्मेदारी इनेलो पार्टी संभालेगी और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता न केवल उनका विरोध करेगा बल्कि तब तक लोगों की लड़ाई लड़ेगा जब तक उनके साथ न्याय न हो जाता। हमारी 7 महीने चली परिवर्तन यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और विपक्ष में होने के नाते जितना हो सका उनकी समस्याओं का निपटारा किया। 

इससे लोगों में एक उम्मीद जगी है कि इनेलो पार्टी ही असल में प्रदेश के किसान, कमेरे, छोटे व्यापारियों, बुजुर्गों और युवाओं समेत सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है और भाजपा-जेजेपी की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल और चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते जो भी वादे लोगों से किए थे वो पूरे किए आगे भी 2024 में जैसे ही इनेलो की सरकार बनेगी हमने जो भी वादे लोगों से किए हैं वो सभी पूरा करेंगे। 

अभय सिंह चौटाला के विचारों को सुनकर सभा में उपस्थित सभी लोग बेहद प्रभावित हुए और लोगों ने अपने दोनो हाथों को उठा कर अभय सिंह का साथ देने और इस लड़ाई को मजबूती से लडऩे का संकल्प लिया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD