Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

3000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 05 Dec 2023

Last updated on: Dec 05, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज राजस्व हलका मलोट, ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात राजस्व पटवारी नरिन्दर कुमार उर्फ नीटा को 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस श्री मुक्तसर साहिब जिले के कस्बा मलोट के निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की है और वह उस से एक बार 2000 और दूसरी बार 1000 रुपए ले चुका है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी राजस्व रिकार्ड में इंतकाल दर्ज करने के बदले 3000 रुपए और माँग रहा है और उसने पटवारी की तरफ से रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि बठिंडा रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करने के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त राजस्व कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम पटवारी को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD