Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा - प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की

 

प्रदेश मे बनाई जाएंगी एक हजार खेल नर्सरियां: गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री ने होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Dec 2023

खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर एक हजार खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलाके में प्रचलित खेल के हिसाब से वहां अलग-अलग खेल की नर्सरियों की स्थापना की जाएगी ताकि उस खेल को और ज्यादा प्रोत्साहन मिले। 

वे आज होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में यूथ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाए गए फुटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खिलाडिय़ों व गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, दीपक बाली,  अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह गिल भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में खेल गतिविधियों के बढ़ावा देते हुए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के अंतर्गत  ब्लाक स्तर से प्रदेश स्तर तक खेल मुकाबलों की शुरुआत कर दी गई थी और इस वर्ष ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के दूसरे वर्ष के भी खेल आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति से खिलाडिय़ों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल की स्पोर्ट्स नर्सरी शुरु की जाएगी। 

इसके अलावा गांव के स्टेडियम के बुनियादी ढांचे व रखरखाव के लिए प्रबंधकों की ओर से 25 लाख रुपए तक के खर्च को पंजाब सरकार वहन करेगी। इस मौके पर मोहन लाल चित्तो, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, नायब तहसीलदार विजय कुमार, क्लब के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज, सचिव जी.सी भारद्वाज, सर्बजीत सिंह, परमिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD