Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिलवाने में करेंगी मदद

DC Tarn Taran, Sandeep Kumar, Tarn Taran, Deputy Commissioner Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 04 Dec 2023

Last updated on: Dec 04, 2023, 00:00 IST

केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं को अधिकाधिक लाभार्थियों तक सीधा पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए आज तरनतारन में नौशहरा पन्नू से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और सूचना सामग्री व लघु फिल्में प्रदर्शित करने वाली एल. ई. डी. से सुसज्जित पांच वैनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी गांवों का दौरा करेंगी।

उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति( लाभार्थी ) तक पहुंच कर उसे पात्रता के अनुरूप केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना आदि का मौके पर लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल प्रत्येक लोक सेवक का यह कर्त्तव्य है कि वह केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराए ताकि लाभार्थियों के जीवन स्तर में उनकी बेहतरी के लिए बदलाव आ सके।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) वर्तमान में तरनतारन सहित पंजाब के कई जिलों में चल रही है, जिसके तहत सूचना, सामग्री, वीडियो आदि से सुसज्जित वैन लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं। जिनके माध्यम से योग्य लाभार्थी अपने द्वार पर विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा की विधिवत शुरुआत की थी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य उन नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करना है जो विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लिए पात्र तो हैं, लेकिन अब तक लाभान्वित नहीं हुए हैं। 

 

Tags: DC Tarn Taran , Sandeep Kumar , Tarn Taran , Deputy Commissioner Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD