Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के सफाए के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई

लुधियाना एनकाउंटर: एनकाउंटर के दौरान मारे गए गैंगस्टरों के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए विशेष जांच टीम का गठन

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Rupinder Kaur Sran, Arpit Shukla, Special Investigation Team, Ludhiana Encounter, Jaskiranjit Singh Teja, Kuldeep Singh Chahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2023

Last updated on: Nov 30, 2023, 00:00 IST

स्पैशल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस, कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज यहाँ बताया कि पिछले दिनों लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए दोनों गैंगस्टरों के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है। बताने योग्य है कि एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन रुपिन्दर कौर सरां, एडीसीपी-2 सोहेल मीर और एसएचओ डेहलों इस एस.आई.टी. के मैंबर हैं।  

स्पैशल डीजीपी, जिनके साथ पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल भी मौजूद थे, यहाँ पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक दोनों गैंगस्टरों की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू बाहमण (26) और शुभम उर्फ गोपी ( 26) के रूप में हुई है। यह दोनों गैंगस्टर लुधियाना के एक उद्योगपति पर गोलियाँ चलाने और लूट-पाट के मामले में वांछित थे, जिनको लुधियाना के दोराहा स्थित टिब्बा पुल के नज़दीक बुधवार शाम को हुए मुकाबले के दौरान पुलिस ने मार गिराया। 

इन गैंगस्टरों के पाँच साथी 26 नवंबर को लुधियाना पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिए थे।  मुठभेड़ के दौरान हुई दो-तरफा गोलीबारी के दौरान ए.एस.आई. सुखदीप सिंह गोली लगने से जख़़्मी हो गए थे। इस सम्बन्धी पुलिस ने थाना साहनेवाल में इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के बयानों के आधार पर आइपीसी की धारा 307, 332, 353 और 186 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 285 दर्ज की है।  

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि मारे गए दोनों गैंगस्टरों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जो पंजाब पुलिस को आम्र्स एक्ट, चोरी/डकैती और एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के पास से लुधियाना पुलिस ने कीया सैलटोस कार भी बरामद कर ली है, जो उक्त व्यक्तियों ने फैक्ट्री मालिक से छीनी थी।  

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्पैशल डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के ख़ात्मे के लिए सहृदय प्रयास कर रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Rupinder Kaur Sran , Arpit Shukla , Special Investigation Team , Ludhiana Encounter , Jaskiranjit Singh Teja , Kuldeep Singh Chahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD