Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों का रखेगी ध्यान: आरएस बाली

बोले, चरणबद्व तरीके से कर्मचारियों की मांगों को किया जाएगा पूर्ण

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Nov 2023

Last updated on: Nov 20, 2023, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है तथा कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं। राज्य में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारी लाभांवित होंगे। सोमवार को टांडा मेडिकल कालेज के सभागार में अराजपत्रित महासंघ के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि एनपीएस के तहत कर्मचारियों की भारत सरकार के पास 8000 करोड़ की राशि पड़ी है उसे प्रदेश को लौटाने के लिए मंत्रीमंडल द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है तथा कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आज के समय की वास्तविकताओं को समझते हुए आने वाली परिस्थितियों के लिए विकास की अवधारणा को बदलना होगा और हिमाचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है इसमें कर्मचारी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं ताकि हिमाचल देश भर में विकास की दृष्टि से अव्वल साबित हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तथा आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को भी चरणबद्व तरीके से पूर्ण किया जाएगा ताकि कर्मचारी लाभांवित हो सकें। इस अवसर पर आरएस बाली ने धर्मशाला कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए दो लाख, कांगड़ा कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए एक लाख ऐच्छिक निधी से देने की स्वीकृति प्रदान की जबकि नगरोटा बगबां के टांडा में कर्मचारी कल्याण भवन की मरम्मत के लिए अपनी ओर से एक लाख की राशि स्वीकृत की गई। 

इससे पहले अराजपत्रित महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए ओपीएस बहाल के लिए आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एनजीओ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा, टांडा मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैध, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, सभी जिलों के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD