Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

वाई. पी. एस. मोहाली ने अंडर-14 आल इंडिया आई. पी. एस. सी. क्रिकेट चैंपियनशिप में रनरअप्प ट्राफी जीती

हरजगतेशवर खैहरा बना टूर्नामैंट का बैस्ट विकेटकीपर

Sports News, Yadavindra Public School, YPS Mohali, U 14 All India IPSC Cricket Championship, B.K. Birla Centre for Education, TPS Waraich, Director YPS Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 07 Nov 2023

Last updated on: Nov 07, 2023, 00:00 IST

यादविन्दरा पब्लिक स्कूल, मोहाली ने बी. के. बिरला सैंटर फार एजुकेशन, पुणे में हुई अंडर- 14 आल इंडिया आई. पी. एस. सी. क्रिकेट चैंपियनशिप में रनरअप ट्राफी जीती ली है। 20 ओवरों के फॉर्मेट वाले मुकाबलों में पिछले साल की अंडर-14 चैंपियन वाई. पी. एस. मोहाली को फ़ाईनल में माडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड, नयी दिल्ली ने हरा दिया। वाई. पी. एस., मोहाली के डायरैक्टर, मेजर जनरल टी. पी. एस. वड़ैच ने टीम और कोच प्रवीण सिंह को बधाई संदेश में कहा कि आल इंडिया आई. पी. एस. सी. अंडर- 14 क्रिकेट चैंपियनशिप, जिसमें देश के चोटी के 21 स्कूलों ने हिस्सा लिया था, उसमें बढ़िया प्रदर्शन करके बच्चों ने पंजाब और वाई. पी. एस. दोनों का सम्मान बढ़ाया है। 

पहले टूर्नामैंट के सेमी फ़ाईनल मुकाबले में वाई. पी. एस. मोहाली ने मेज़बान बी. के. बिरला सैंटर फार एजुकेशन को 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये 19 ओवरों में हरा दिया। मेयो कालेज अजमेर के विरुद्ध कुआरटर फ़ाईनल मैच के दौरान वाई. पी. एस. मोहाली ने निर्धारित 20 ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य रखा, परन्तु मेयो कालेज 19 ओवरों में सिर्फ़ 100 रनों पर ही सिमट गई। इससे पहले लीग दौर में हिस्सा लेने वाली 21 टीमों को 5 पूलों में बांटा गया था, वाई. पी. एस. मोहाली अजेतू रही, पहले मैच में मोती लाल नेहरू स्पोर्टस स्कूल, राय, सोनीपत के खि़लाफ़ खेला और उसको केवल 71 रनों तक निपटा दिया और वाईपीऐस ने सिर्फ़ 16 ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की। 

दूसरे लीग मैच में वाई. पी. एस. मोहाली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुये ‘द डेली कालेज इन्दौर के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, परन्तु डेली कालेज इन्दौर सिर्फ़ 100 रन ही बना सकी। आखिरी लीग मैच में वाई. पी. एस. ने पाईनगरूव स्कूल सोलन के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा जो 20 ओवरों में सिर्फ़ 97 रन ही बना सकी। वाई. पी. एस. मोहाली के कप्तान हरजगतेशवर सिंह खैहरा को टूर्नामैंट का बैस्ट विकेटकीपर चुना गया। खैहरा ने 11 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया जिसमें 5 स्टम्पिंग, 5 काट- बिहाइंड, 1 रन आउट के इलावा 4 रन आउट में भी मदद की।

 

Tags: Sports News , Yadavindra Public School , YPS Mohali , U 14 All India IPSC Cricket Championship , B.K. Birla Centre for Education , TPS Waraich , Director YPS Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD