Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

न्यूज़ीलैंड 401 रन बनाने के बावजूद बारिश के चलते पाकिस्तान से हारा

Sports News, Cricket, CWC, CWC 2023, World Cup Schedule, ICC Cricket World Cup, ICC Cricket World Cup 2023, ICC Men Cricket World Cup, ICC Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup, World Cup Points Table, Cricket World Cup Points Table
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 04 Nov 2023

Last updated on: Nov 04, 2023, 00:00 IST

किस्मत पाकिस्तान का साथ दे रही है। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र (108 ) के शानदार शतक और कप्तान केन विलियम्सन की 95 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शनिवार को छह विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन बारिश के चलते पाकिस्तान डकवर्थ लुइस नियम के तहत मैच जीतने में सफल रहा और उसने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

पाकिस्तान ने डीएलएस से यह मैच 21 रन से जीत लिया और सेमीफ़ाइनल की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा। अपने शुरूआती चार मैच जीतने के बाद कीवी टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की इस जीत से साउथ अफ़्रीका को फ़ायदा हुआ है और वे भारत के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुके हैं। अब बाक़ी दो बची सीटों के लिए पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान की लड़ाई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है।

पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 401 रन देने के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 25.3 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे जबकि उस समय तक लक्ष्य 180 रन था। ओपनर फखर जमान पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे जिन्होंने मात्र 81 गेंदों में आठ चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन ठोके और पाकिस्तान को लगातार आगे बनाये रखा। कप्तान बाबर आजम ने 63 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाकर जमान का अच्छा साथ दिया।

पहला विकेट छह रन पर गिरने के बाद जमान और बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 194 रन की अविजित साझेदारी की। जमान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पाकिस्तान के अब आठ अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर आ गया है। न्यूज़ीलैंड के भी आठ अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान भी आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका यह फैसला सही नहीं रहा और न्यूज़ीलैंड ने 400 से ऊपर का विशाल स्कोर बना लिया। रचिन रवींद्र ने डेवोन कॉन्वे के साथ ओपनिंग साझेदारी में 68 और विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 180 रन जोड़े।यह पहली बार है जब न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप में 400 के स्कोर को पार किया है। 

इस पारी में उन्होंने कुल 46 चौके लगाए जो कि अब विश्व रिकॉर्ड है। यह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किसी भी टीम का वनडे इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। क्या पारी खेली रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने। बाक़ी बल्लेबाज़ों ने भी उपयोगी योगदान दिए और 400 के स्कोर को पार किया। पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों ने निराश किया, बीच में उन्होंने वापसी की कोशिश तो की थी, लेकिन वह महज कोशिश भर थी।

रवींद्र ने 94 गेंदों पर 108 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया जबकि विलियम्सन ने 79 गेंदों पर 95 रन में 10 चौके और दो छक्के लगाए। कॉन्वे ने छह चौकों की मदद से 35 रन, मार्क चैपमैन ने सात चौकों के सहारे 39 रन, ग्लेन फिलिप्स ने मात्र 25 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 41 रन और मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाये।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने काफी निराश किया। शाहीन शाह आफरीदी ने 90 रन लुटाये लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। मोहम्मद वसीम ने 60 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रउफ को एक-एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , CWC , CWC 2023 , World Cup Schedule , ICC Cricket World Cup , ICC Cricket World Cup 2023 , ICC Men Cricket World Cup , ICC Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup , World Cup Points Table , Cricket World Cup Points Table

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD