Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मान सरकार अपनी एक-एक चुनावी गारंटी पूरी कर रही है - प्रिंसिपल बुध राम

सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने से लोग इन शख्सियतों से अवगत हो सकेंगे - बुध राम

Principal Budh Ram, Mansa,AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2023

Last updated on: Nov 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सरकारी स्कूलों के नाम शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने के मान सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी(पंजाब) ने स्वागत किया है। 'आप' पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि मान सरकार अपनी एक-एक चुनावी गारंटी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने से लोग इन शख्सियतों से अवगत हो सकेंगे और देश व राज्य के लिए दिए गए इनके बलिदानों को लोग जान सकेंगे।

विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए बुध राम ने कहा कि दशकों से पंजाब में राज करती आई अकाली-भाजपा वह कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने कभी भी शहीद व शहीद के परिवारों पर ध्यान नहीं दिया। वहीं भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार शहीदों के परिवार को हर संभव मदद दे रही है। मान सरकार शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है और अब शहीदों का सम्मान बढ़ाने के लिए सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का फैसला लिया है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने राज्य के 31 सरकारी स्कूलों के नाम बदले हैं और आगे और भी सरकारी स्कूलों के नाम बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब के कई ऐसे सरकारी स्कूलों के नाम भी बदले हैं जिनके नाम जाति आधारित थे। प्रिंसिपल बुध राम ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर वह अपने इलाके के स्कूल का नाम किसी नामी हस्ती के नाम पर रखवाना चाहते हैं तो पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग से संपर्क करें।

 

Tags: Principal Budh Ram , Mansa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD