Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सारेगामा की यूडली फिल्म्स और ओमजी सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने पंजाबी फिल्मों के लिए एक रोमांचक सहयोग की घोषणा की है

Pollywood, Siddharth Anand Kumar, Munish Sahni, Saregama, Yoodlee Films, Omjee Cine World Pvt Ltd, Omjee Group, Omjee Group Owner, Saregama Yoodlee Films, Saregama Yoodlee Films Owner, Saregama Omjee Collaboration, Saregama Omjee Collaboration Movies, Saregama Omjee Upcoming Movies, Saregama Omjee New Collaboration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2023

Last updated on: Oct 31, 2023, 00:00 IST

पिछले कुछ वर्षों में पंजाबी फिल्म जगत में एक अविश्वसनीय विकास देखा गया है, यह अपने सुनहरे काल में है! नए सहयोग और अवसर इस विकास के लिए प्रेणादायक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

ऐसे ही एक रोमांचक सहयोग की घोषणा दो पावरहाउस, 'सारेगामा की यूडली फिल्म्स और ओमजी सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा की गई है। दोनों ने कई पंजाबी प्रोजेक्ट्स पर हाथ मिलाया है और उनका लक्ष्य कई दिलचस्प और अनदेखी कहानियों पर एक साथ काम करना है। यूडली फिल्म्स कई भारतीय भाषाओं में एक प्रमुख प्रोडक्शन हाउस है, और ओमजी पंजाब का एक प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोडक्शन हाउस है। उनके अनुभवों और विरासतों के एक साथ आने से, हम सिल्वर स्क्रीन पर एक अनदेखा दृश्य देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

सारेगामा इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फिल्म्स और इवेंट्स, सिद्धार्थ आनंद कुमार ने कहा कि हम इस नए सहयोग से बेहद खुश हैं। कंपनी का अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में शानदार सफलता का रिकॉर्ड है और वह पंजाबी फिल्मों में भी ऐसा ही बनाने की उम्मीद कर रही है। उनका मानना है कि पंजाबी फ़िल्मी जगत दिलचस्प कहानियों और रोमांचक अवसरों से भरा है, और यह दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने का सही समय है। यह सहयोग उसी दिशा में एक कदम है, और वे एक साथ चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ओमजी सिने वर्ल्ड प्रा. लिमिटेड के मुनीश साहनी का कहना है कि हमने हमेशा उद्योग के लिए नए दरवाजे खोलने में विश्वास रखा है और यह सहयोग उसी दिशा में एक कदम है। यह स्पष्ट है कि पंजाबी फ़िल्मी जगत हर दिन नए अवसरों के साथ उभर रहा है और अपने सबसे रोमांचक चरण में है। दोनों कंपनियां दृढ़ता से ऐसे विषयों का समर्थन करने में विश्वास करती हैं, जो बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में विजेता होगी, और हमें यकीन है कि हम जिन सभी परियोजनाओं की योजना बना रहे हैं, वे दर्शकों के लिए एक उपहार होंगी!

 

Tags: Pollywood , Siddharth Anand Kumar , Munish Sahni , Saregama , Yoodlee Films , Omjee Cine World Pvt Ltd , Omjee Group , Omjee Group Owner , Saregama Yoodlee Films , Saregama Yoodlee Films Owner , Saregama Omjee Collaboration , Saregama Omjee Collaboration Movies , Saregama Omjee Upcoming Movies , Saregama Omjee New Collaboration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD