Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंग्लैंड के खिलाफ शमी-बुमराह का स्पेल अविश्वसनीय : पारस म्हाम्ब्रे

Sports News, Cricket, CWC, CWC 2023, World Cup Schedule, ICC Cricket World Cup, ICC Cricket World Cup 2023, ICC Men Cricket World Cup, ICC Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup, World Cup Points Table, Cricket World Cup Points Table, India Bowling Coach, Paras Mhambrey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 30 Oct 2023

Last updated on: Oct 30, 2023, 00:00 IST

टीम इंडिया ने रविवार को विश्व कप में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा (87 रन) की कप्तानी पारी और गेंदबाजों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने टूर्नामेंट में भारत की जीत के सफर को कायम रखा।इस जीत से भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे काफी खुश नजर आए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का कोई मौका ही नहीं दिया।

भारत के 230 के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली 27 गेंदों पर 30 रन बनाए थे, जिससे संकेत मिला कि ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है।लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के पास दूसरी योजनाएं थीं। स्टेडियम में 46,000 प्रशंसकों को तेज गेंदबाजी का एक खास प्रदर्शन देखने को मिला।बुमराह ने इनफॉर्म बल्लेबाज डेविड मलान (16 रन) को बोल्ड किया और भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जो रूट भी पहली ही गेंद पर बुमराह का शिकार बने। यहां से इंग्लैंड मैच में वापसी नहीं कर पाई और लगातार विकेट गंवाए। बमुराह के बाद इंग्लिश टीम मोहम्मद शमी के आगे लाचार दिखी। तेज गेंदबाजों के कहर से इंग्लैंड बड़ी मुश्किल से बच रही थी, इस बीच जडेजा और कुलदीप ने भी अटैक करना शुरू कर दिया।

आलम यह था कि इंग्लैंड की पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई।मैच के बाद गेंदबाजी कोच ने कहा, "मैंने सोचा कि छोटे लक्ष्य का बचाव करने के मामले में, परिस्थितियां आसान नहीं है। ओस थी और विकेट सपाट हो गया था। पावरप्ले में विकेट लेना महत्वपूर्ण था। लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने गेंदबाजी की और लगातार विकेट लिए उससे हमारे लिए नींव तैयार हुई और अन्य गेंदबाज वहां से आगे बढ़ सकते हैं। बुमराह और शमी का शानदार स्पेल बेहद खास था।''

 

Tags: Sports News , Cricket , CWC , CWC 2023 , World Cup Schedule , ICC Cricket World Cup , ICC Cricket World Cup 2023 , ICC Men Cricket World Cup , ICC Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup , World Cup Points Table , Cricket World Cup Points Table , India Bowling Coach , Paras Mhambrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD