Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. संदीप पाठक ने चंडीगढ़ के आप नेताओं और वॉलंटियर्स के साथ बैठक की

आने वाले दिनों में चंडीगढ़ के लिए बनेगा नया संगठन: डॉ. संदीप पाठक

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr. Sandeep Pathak, Sandeep Pathak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

आज यहाँ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक ने पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं चंडीगढ़ सह-प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया के साथ चंडीगढ़ के आप नेताओं, एमसी और वालंटियर्स के साथ एक विशेष बैठक की गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा, विक्रम धवन, विजय पाल समेत सभी एमसी और बड़ी संख्या में वालंटियर मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलूवालिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है। जो लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है। आम आदमी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य देश की जनता को अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छी शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना है। 

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पंजाब की जनता ने बाकी पार्टियों का सफाया कर दिया है, उसी तरह चंडीगढ़ की जनता भी यहां से बाकी पार्टियों का सफाया कर देगी। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक ने बोलते हुए कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन बनाया जाएगा। 

इसके लिए प्रत्येक वार्ड और गांव में जाकर वॉलंटियर्स के साथ बैठकें की जाएंगी। जिसमें वॉलंटियर्स से सुझाव लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो स्वेच्छा से किसी भी पद के लिए पदाधिकारियों की घोषणा नहीं करती है। पार्टी प्रत्येक वॉलंटियर्स से सुझाव लेती है, उनके सुझावों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों का चयन किया जाता है।

डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी छोटे से छोटे वॉलंटियर्स को पूरा सम्मान देती है। उन्होंने सभी वॉलंटियर्स, आप नेताओं और एमसी को धन्यवाद दिया जो आज की बैठक में पूरे उत्साह और बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr. Sandeep Pathak , Sandeep Pathak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD