Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन फाजिल्का का बड़ा प्रयास, जिला उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

फाजिल्का में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी और पुलिस विभाग के सहयोग से नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया

DC Fazilka, Senu Duggal, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Run Against Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

जिला प्रशासन फाजिल्का द्वारा आज यहां जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी और पुलिस विभाग के सहयोग से नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित दौड़ में फाजिल्का के लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम जतिंदर कौर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल और एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी ने दौड़ का नेतृत्व किया और डिप्टी कमिश्नर ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ शुरू होने से पहले जिला उपायुक्त ने सभी को नशे के खिलाफ सामाजिक अभियान में काम करने की शपथ ली गई। साथ ही इस दौड़ के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों को ना कहें को दर्शाते हुए एक मानव शृंखला प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तो सरकार की ओर से नशाखोरी को रोकने के लिए बड़े प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान में सामाजिक भागीदारी भी बहुत जरूरी है।

इसीलिए ऐसे आयोजन किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि छोटी अवस्था के बच्चे और युवा कोमल मानसिक स्थिति के होते हैं और उन्हें बुरे तत्वों द्वारा  वर्गलाहून का प्रयास किया जाता है। उन्हें लगातार जागरूक करते रहने में इस तरह के आयोजन कारगर सिद्ध होते है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के पीड़त लोगों को मुफ्त इलाज भी मुहैया करा रही है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम जतिंदर कौर ने आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने समाज को नशा मुक्त रख सकते हैं। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव श्री अमनदीप सिंह ने अथॉरिटी द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन लोग भी इस मुहिम में सहयोग करें तो नतीजे और भी बेहतर होंगे।

दौड़ डीसी कार्यालय से शुरू होकर शहीद भगत सिंह स्टेडियम तक गई। दौड़ में जोशीले नारों से फाजिल्का का आसमान गूंज उठा। स्टेडियम में कई रोचक खेल भी हुए। डॉ. पिकाकक्षी ने नशे के दुष्प्रभाव और सतिंदर कौर ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नशे के खिलाफ अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, खेलो में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगमोहन सिंह संघा, एडीसी श्री रविंदर सिंह अरोड़ा, सहायक कमिश्नर जनरल सारंगप्रीत सिंह औजला, जिला प्रोग्राम अधिकारी नवदीप कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह बल्ल, जिला कृषि अधिकारी गुरमीत सिंह चीमा आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Fazilka , Senu Duggal , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Run Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD