Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का शुभारम्भ

हिमाचल में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: आर.एस. बाली

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Himachal Pradesh Tourism Development Corporation Limited, HPTDCL, R.S. Bali, Bir-Billing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष आर.एस. बाली आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के शुभारम्भ अवसर पर सम्मिलित हुए। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडर को हरी झंडी दिखाकर इस आयोजन का शुभारम्भ किया।आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प लिया है।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्व में पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रसिद्ध है। राज्य में अनेक मनोरम व लुभावने पर्यटक स्थल हैं। प्रदेश पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। खेल प्रेमियों व प्रदेशवासियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने का मिल रहा है।26 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 186 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए नए गंतव्य विकसित किए जा रहे हैं। हाल ही में शिमला ज़िला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इससे पहले अप्रैल माह में भी बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप आयोजित करवाया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं प्रदेश में आयोजित करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है। निगम ने आपदा के दौरान भी अपनी प्रतिबद्धता को जिम्मेदारी से निभाया है और पर्यटकों को सुविधाएं व राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गईं।उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, पर्यटन विभाग व निगम की पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर शिमला से प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित अन्य गणमान्य बीड़-बिलिंग में उपस्थित थे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Himachal Pradesh Tourism Development Corporation Limited , HPTDCL , R.S. Bali , Bir-Billing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD